अपडेटेड 24 August 2025 at 08:19 IST
Aaj Ka Rashifal 24 August: इन राशियों को आज मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ, किसे रहना होगा सावधान? पढ़िए आज का राशिफल...
Aaj Ka Rashifal 24 August: आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लेकर आने वाला है। मेहनत के परिणाम आज मिलते दिखने लगेंगे। वहीं, कुछ राशि के लोगों को आज अपने शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 24 August: आज यानी 24 अगस्त दिन रविवार का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा। आज तीन राशियों का भाग्य उनका साथ देने वाला है। वहीं, कुछ राशि के लोगों को थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि कैसा रहने वाला है सभी 12 राशियों का आज का दिन?
मेष राशि
मेष राशि के लोगों का आज का दिन बढ़िया बीतेगा। लंबे वक्त से अटके काम आज पूरे होते दिखने लगेंगे। धन लाभ होने के योग बनते दिख रहे हैं। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि
आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। समाज में आपका मान बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला बीतने वाला है। किसी करीबी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है। पार्टनर के साथ दिल की हर बात शेयर करें, थोड़ा अच्छा महसूस करेंगे।
Advertisement
कर्क राशि
आपका दिन आज परेशानियों से भरा बीत सकता है। आज कोई भी जोखिम लेने से बचें। साथ ही साथ दुश्मनों से भी थोड़ा सावधान रहें। परिवारवालों और दोस्तों का हर परिस्थिति में आपको साथ मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों का आज दिन शानदार बीतने वाला है। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से आपके काम में आ रही बाधा आज दूर हो सकती है। साथ ही साथ अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि का आज का दिन सामान्य बीतेगा। मेहनत के परिणाम आपको मिलते दिखने लगेंगे। करीबियों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बस जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से बचने की जरूरत है।
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को आज धन लाभ हो सकता है। सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है। आज के दिन किसी से उलझने से थोड़ा बचें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खास पल बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। लंबी यात्रा पर जाने से आज बचें।
धनु राशि
आपका दिन मिला जुला बीतेगा। दोस्तों से मन की बात शेयर करने से मन को सुकून मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर हाथ लग सकते हैं। खर्चे बढ़ने की भी संभावना है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। कोई भी फैसला भावात्मक बातों में आकर न लें। स्वास्थ्य थोड़ा डामाडोल रह सकता है। घर परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि
आपका दिन अच्छा बीतेगा। व्यापार में जो जिम्मेदारियां मिलेंगी, उसे आप सफलता से निभा लेंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके काम आएगी। बेफिजूल के खर्चे से थोड़ा बचने की जरूरत है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन शांति भरा बीतने वाला है। खुद को साबित करने के लिए बेहतर दिन है। लंबे समय से रुके हुए कामों में तेजी आएगी। लाइफ पार्टनर के साथ कुछ अच्छे पल बिताने का आपको अवसर मिलेगा।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 August 2025 at 08:19 IST