अपडेटेड 23 August 2025 at 07:31 IST
Aaj Ka Rashifal 23 August: मिथुन को धन लाभ, मीन को संतान सुख, जानें सभी राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 23 August: आज यानी 23 अगस्त 2025 के दिन मिथुन राशि को धन का लाभ मिल सकता है। मीन को संतान का सुख प्राप्त हो सकती है। इसके साथ आइए जानते हैं सभी 23 राशियों का राशिफल।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
Aaj Ka Rashifal 23 August: आज यानी 23 अगस्त 2025 का दिन सभी राशियों के लिए काफी खास होने वाला है। इस दिन भाद्रपत माह की अमावस्या और प्रतिपदा तिथि के संग ग्रह-नक्षत्रों में बड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। आज कई राशियों को धन का लाभ हो सकता है। कई लोगों को तरक्की और नई शुरूआत का योग प्रदान होगा। साथ ही कुछ राशियों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। आइए जानते हैं कि कैसा रहने वाला है सभी 23 राशियों का आज का राशिफल?
मेष
मेष राशि वालों की लाइफ में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वह अगर मेहनत करें तो रंग लाएगी। कर्मचारियों से सहयोग मिलेगा और व्यापारिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ
भाग्योदय का समय है। ऑफिस में मशीन या फिर कोई सिस्टम की समस्या आपको परेशान कर सकती है। मेहनत करना आज के दिन सफलता दिलाएगा।
Advertisement
मिथुन
परिणय चर्चाओं में सफलता मिलेगी। खानपान पर ध्यान रखें। मन में दुविधा हो सकती है, लेकिन आर्थिक लाभ संभव है।
कर्क
टालमटोल से बचें और समय पर ही अपने काम को पूरा करें। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। संतों की संगति लाभकारी रहेगी।
Advertisement
सिंह
आपको अपने प्लान में बदलाव जरूरी है। बहनों की शादी को लेकर चिंता हो सकती है। कपास, तेल और लोहा व्यापारियों को नुकसान हो सकता है।
कन्या
बिजी रहने के कारण जरूरी काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी में बदलाव से आर्थिक लाभ होगा। जिम्मेदारियों का सही ढंग से निर्वहन करें।
तुला
व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाएं। आपस में काम करने वालों के साथ विवाद हो सकते हैं। बड़े प्रोजेक्ट और नई चीजों से बिक्री हो सकती है।
वृश्चिक
व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। पारिवारिक यात्रा और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। तकनीक अपनाने से लाभ होगा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु
आज आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। पार्टनरशिप में आपको लाभ मिलेगा। अपने से बड़ों की हेल्थ का ध्यान रखें। सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।
मकर
मन में परेशानी बनी रह सकती है। डिसीजन लेते समय अपने से बड़ों की राय जरूर लें। आपके दुश्मन आपके करीब आ सकते हैं। विदेश की यात्रा का प्लान बन सकता है।
कुंभ
ऑफिस में अपनी जिम्मेदारियों को समझें। गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। बिजनेस और पर्सनल बातें किसी के साथ शेयर न करें।
मीन
जोखिम भरे कार्यों से बचें। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे लेकिन धन संचय में सफलता मिलेगी। संतान सुख प्राप्त होगा।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 August 2025 at 07:31 IST