Copper Ring: किस उंगली में पहननी चाहिए तांबे की अंगूठी? क्या हैं इसके चमत्कारी फायदे
Astrology के मुताबिक तांबे का संबंध सूर्य और मंगल ग्रह से होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इसे किस उंगली में पहनना चाहिए और इसके फायदे क्या हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Copper Snake Ring Benefits Astrology: ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का बेहद खास महत्व बताया गया है, क्योंकि इनका संबंध किसी न किसी ग्रह से जुड़ा होता है। इन्हीं से एक धातु तांबा भी है जिसका संबंध शास्त्रों में सूर्य और मंगल ग्रह से बताया गया है। इसका इस्तेमाल आयुर्वेद से लेकर ज्योतिष शास्त्र तक में किया जाता है। वहीं कुछ लोग इसकी अंगूठी भी पहनते हैं, क्योंकि इसके कई फायदे होते हैं, लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि इसे किस उंगली में पहनना चाहिए, तो चलिए तांबे की अंगूठी के फायदो और इसके किस उंगली में पहने इसके बारे में जानते हैं।
आयुर्वेद के मुताबिक तांबे की अंगूठी पहनने से रक्त शुद्ध होता है। यह शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करता है और ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है। इसके अलावा यह रक्त परिसंचरण को बढ़ाता है। साथ ही शरीर को अन्य धातुओं के दुष्प्रभाव से बचाता है। इसके अलावा यह कई बीमारियों को दूर करने में भी बहुत ही मददगार साबित होता है।
तांबे की अंगूठी को पहनने के फायदे
सूर्य (Sun) होता है मजबूत
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य दोष हो, तो उसे तांबे की अंगूठी पहननी चाहिए। इससे सूर्य मजबूत होता है।
जीवन की परेशानियां होंगी दूर
शास्त्रों के मुताबिक सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति के जीवन में कई तरह की परेशानियां और असफलताएं जातक को घेर लेती हैं। ऐसे में इस धातु की अंगूठी को पहनने से जातक के जीवन में आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।
Advertisement
तनाव होगा कम
तांबे की अंगूठी (Copper Ring) पहनने से मानसिक और शारीरिक तनाव (Stress) में भी कमी आती है। साथ ही इससे गुस्सा भी कंट्रोल में रहता है। ऐसे में अगर किसी व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता हो उसे तांबे की अंगूठी धारण करनी चाहिए।
मान-सम्मान को बढ़ाता है
सूर्य ग्रह को यश और सम्मान का प्रतीक होता है। ऐसे में जब आप तांबे की अंगूठी पहनते हैं और आपका सूर्य मजबूत होता है, तो आपको समाज में पद प्रतिष्ठा और मान-सम्मान (Respect) की प्राप्ति होती है।
Advertisement
मंगल होता है मजबूत
तांबे की अंगूठी (Ring) को पहनने से कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है, जिससे जीवन में सुख-शांति आती है।
यह भी पढ़ें… Shukrawar के दिन इन चीजों का करें दान मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगा घर
किस उंगली में पहननी चाहिए तांबे की अंगूठी?
तांबे की अंगूठी को हमेशा अनामिका उंगली यानी रिंग फिंगर में धारण करना चाहिए। इस उंगली में इसे पहनने से मंगल और सूर्य मजबूत होते हैं।
किस राशि के लिए शुभ है तांबे की अंगूठी
जिस व्यक्ति को ज्यादा गुस्सा आता हो उ्न्हें सोच-समझकर तांबा (Copper) पहनना चाहिए। वहीं मेष, सिंह और धनु राशि के लोगों के लिए तांबा शुभ होता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।