Shukrawar के दिन इन चीजों का करें दान मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद, खुशियों से भर जाएगा घर
Shukrawar के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के साथ कुछ चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। वहीं मान्यताओं के मुताबिक इस दिन कुछ चीजों का दान करना भी अति उत्तम होता है। साथ ही दान से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति पर अपनी कृपा बनाएं रखती हैं।
स्टोरी में आगे ये पढ़ें...
- आप भी मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न?
- शुक्रवार को पूजा के साथ करें इन चीजों का दान
- मां लक्ष्मी की बनी रहती है कृपा
शुक्रवार के दिन क्यों की जाती है मां लक्ष्मी की पूजा?
हिंदू धर्म में जिस तरह से बाकी देवी-देवताओं को कोई न कोई दिन समर्पित किया गया है ठीक उसी तरह से शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी और शुक्र देव को समर्पित है। मां लक्ष्मी को धन, सुख और समृद्धि की देवी माना गया है। वहीं शुक्र देव भौतिक सुख सुविधा, ऐश्वर्य, प्रेम और सौंदर्य के कारक माने जाते हैं। मान्यता है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा और व्रत करने से धन से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
शुक्रवार को किन चीजों का करें दान?
जीवन में सुख-शांति के लिए
शुक्रवार के दिन अगर आप सफेद चीजों जैसे दूध-दही, कपूर या सफेद कपड़ों आदि का दान करते हैं, तो आपके जीवन में सुख शांति बनी रहती है।
Advertisement
सुख-समृद्धि के लिए
जो व्यक्ति शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को श्रृंगार का सामान अर्पित करता है उसके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होती है। वहीं अगर इस दिन आप गुड़ का दान करते हैं, तो साधक के घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें… Vastu Tips: पीपल के पेड़ के नीचे इस बत्ती का जलाएं दीपक, मां लक्ष्मी की होगी कृपा; जानें नियम
Advertisement
मां लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें ये चीजें
धन की देवी लक्ष्मी जी को समर्पित शुक्रवार के दिन उनकी पूजा में अगर आप कौड़ी, कमल, मखाना और शंख आदि को शामिल करते हैं, तो साधक पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।