अपडेटेड 19 October 2025 at 14:40 IST
Choti Diwali 2025: छोटी दिवाली की शाम जरूर करें ये 5 उपाय, दूर होगी कंगाली और मिलेगा धन लाभ
Choti Diwali: आज छोटी दिवाली है। छोटी दिवाली के शुभ मौके शाम को कुछ धार्मिक उपाय करने से आपके ऊपर धन की राशि हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Choti Diwali: आज यानी 19 अक्टूबर को पूरे देश में छोटी दिवाली का त्योहर मनाया जाएगा। हिंदू मान्यता के अनुसार छोटी दिवाली को कई लोग नरक चतुर्दशी या रूप चौदस के रूप में भी मानते हैं। बड़ी दिवाली की तरह छोटी दिवाली पर भी शाम के समय पूजा-पाठ का विधान होता है।
छोटी दिवाली के शुभ मौके पर कई लोग मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की भी पूजा करते हैं। मान्यता के अनुसार छोटी दिवाली के दिन पूजा-पाठ के अलावा कुछ धार्मिक उपाय करने से भी तंगी की परेशानी दूर होती है और धन की बारिश होती है। ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि छोटी दिवाली पर भी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे हैं, तो आज इन उपायों को करना न भूलें। जल्दी से नोट कर लें।
मां लक्ष्मी और कुबेर की पूजा
यह हम सभी जानते हैं कि बड़ी दिवाली के दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा से लाभ मिलता हैं, लेकिन आपको बता दें कि मान्यता के अनुसार जो छोटी दिवाली को भी पूजा-पाठ करते है, उनके घर में सुख-शांति बनी रहती है और धन की बारिश भी होती है।
तुलसी के नीचे दीपक जलाएं
हिंदू समाज में तुलसी के नीचे दीपक जलाना सदियों से पुण्य और धार्मिक कार्य माना जाता रहा है। लोककथा के अनुसार अन्य दिनों की तरह अगर कोई छोटी दिवाली के दिन भी तुलसी के नीचे शाम के समय दीपक जलाता है, तो मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
तिरोजी की पूजा
बड़ी दिवाली के मौके पर कई लोग अपनी-अपनी तिजोरी की पूजा करते हैं। लोककथा के अनुसार बड़ी दिवाली के साथ-साथ अगर कोई छोटी दिवाली के दिन भी पूजा करता या फिर दीपक दिखता है, तो लक्ष्मी का आशिर्वद बना रहता है।
Advertisement
श्रीयंत्र की स्थापना
छोटी दिवाली के दिन घर में मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र की स्थापना काफी शुभ और फलदायक माना जाता है। श्रीयंत्र की स्थापना करने के साथ-साथ अगर कोई विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ करता है, तो आगे चलकर उसके ऊपर धन की बारिश होती है।
किचन में दीपक जलाएं
पौराणिक मान्यता के अगर कोई यह चाहता है कि छोटी दिवाली के शुभ मौके पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ अन्न देवी का आशीर्वाद मिलता रहे हैं, तो उन्हें किचन में दीपक जरूर जलना चाहिए। इस उपाय को करने से घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 14:40 IST