Diwali 2025: दिवाली के शुभ मौके पर इन 3 राशियों की खुल सकती है किस्मत, बन रहा है शुभ संयोग
Diwali 2025: दिवाली का त्योहार खुशियों का त्योहार होता है। खुशियों का त्योहार दिवाली और भी शानदार होता जाता है, जब मां लक्ष्मी का कृपा हो। दिवाली पर मां लक्ष्मी इन 3 राशियों के ऊपर मेहरबान हो सकती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

देश भर में 20 अक्टूबर को खुशियों का त्योहार यानी दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। इस विशेष मौके पर मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान कुबेर और धन्वंतरी की पूजा का विधान होता है और उसके बाद दीप जलाया जाता है।
खुशियों के त्योहार में चार-चांद तब लग जाता है, जब धन की देवी किसी विशेष राशि पर मेहरबान हो जाती है। किसी विशेष राशि पर जब मां लक्ष्मी मेहरबान होती है, तो धन-दौलत तो बढ़ता ही साथ में व्यापार से लेकर नौकरी और पारिवारिक रिश्ता भी सही से चलते रहता है। इस साल दिवाली पर कई सालों बाद एक ऐसा योग बन रहा है, जिसके चलते 3 राशियों की किस्मत खुल सकती है। आइए इन 3 राशियों के बारे में जानते हैं।
मीन राशि
3 राशियों में से सबसे पहले मीन राशि के बारे में जिक्र करते हैं। इस दिवाली मीन राशि वालों के लिए अच्छा साबित होने वाला है। इस दिवाली आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता दिखाई देगा। आपके अपने परिश्रम के फल अच्छे मिल सकते हैं। दिवाली के मौके पर व्यापार से लेकर नौकरी सफलता मिल सकती है, तो वही दांपत्य जीवन में भी प्रेम बना रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए अन्य दिवाली के मुकाबले इस साल दिवाली शुभ साबित हो सकता है। इस दिवाली लक्ष्मी राज के साथ-साथ आर्थिक स्थिति में सुधार से लेकर व्यापार और कारोबार में भी तरक्की मिल सकती है। इस दिवाली कुंभ राशि वाले व्यापार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए काम आसानी से हो जाएंगे। इस दिवाली अटके हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे। इसके अलावा, संतान से सुख प्राप्ति भी मिल सकती है।
मकर राशि
इस दिवाली मकर राशि वालों के लिए सौभाग्य और सफलता का द्वार खुल सकता है। मां लक्ष्मी के कृपा से धन-दौलत में इजाफा हो सकता है। व्यापार में मुनाफा और नौकरी में तरक्की भी मिल सकती है। निवेश में अच्छा समय रहने वाला है। नौकरी खोज रहे लोगों के लिए भी अच्छे संकेत दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग दिखाई दे रहा है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।