अपडेटेड 23 October 2025 at 21:33 IST

'कांच ही बांस के बहंगिया...', छठ पर्व पर छठी मैया के गीत नहीं सुना तो त्योहार अधूरा, घर नहीं भी जा सके तो जरूर सुनिए, पूरी List

Chhath Puja 2025: छठ महापर्व का दोगुना फल तब आता है, जब छठ गीत सभी के घरों और घाटों पर सुनाई देती है। आइए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छठ गीत के बारे में बताएंगे, जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

chhath geet 2025
chhath geet 2025 | Image: Freepik
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

Chhath Puja 2025: बिहार और झारखंड सहित पूरे पूर्वांचल की पहचान, आस्था का महान पर्व 'छठ पूजा' आरंभ अब जल्द होने वाला है और अब सभी के घरों और घाटों पर छठ गीतों की गूंज सुनाई देने लगती है। यह समय है पूरी तरह से भक्तिमय हो जाने का है। अगर आप इस पवित्र पर्व के आनंद को दोगुना करना चाहते हैं, तो हमने आपके लिए छठ पूजा के कुछ खास और मनमोहक गीतों की सूची तैयार की है। इन गीतों को सुनकर आप न सिर्फ छठी मैया की भक्ति में डूब जाएंगे, बल्कि आपके पर्व का उत्साह भी चरम पर पहुंच जाएगा। आपको बता दें, छठ महापर्व की शुरूआत 25 अक्टूबर से होने जा रहा है और इसका समापन 28 अक्टूबर को होगा। इस दौरान घर और घाट, दोनों जगह छठ पूजा के मधुर गीत न बजें तो पर्व कुछ अधूरा-सा लगता है।

आइए इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे छठ गीत के बारे में बताएंगे, जिससे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

काँच ही बाँस के बहँगिया (Kaanch Hi Baans Ke Bahangiya)

यह सबसे पारंपरिक और प्रसिद्ध गीतों में से एक है। इसमें बाँस की बहंगी में छठ का सामान रखकर घाट पर जाने का वर्णन है, जो व्रतियों की श्रद्धा और तैयारियों को दर्शाता है। इसे शारदा सिन्हा और अनुराधा पौडवाल की आवाज में बहुत पसंद किया जाता है।

केलवा के पात पर (Kelwa Ke Paat Par)

इस गीत में केले के पत्तों पर छठ के प्रसाद को सजाने का मार्मिक वर्णन है। यह प्रकृति और छठ पूजा के प्रसाद, खासकर ठेकुआ और फल, के महत्व को बताता है। इसे शारदा सिन्हा जी ने गाया है।

Advertisement

उगी हे सुरुज देव (Ugi He Suruj Dev)

यह गीत सुबह के अर्घ्य के समय गाया जाता है, जिसमें व्रती सूर्यदेव से जल्द उदय होने की विनती करते हैं, ताकि वे अपना व्रत पूरा कर सकें। यह गीत भक्तों की आतुरता और सूर्य देव के प्रति उनके अटूट विश्वास को दर्शाता है।

ये भी पढ़ें - Kartik Maas 2025: कार्तिक महीने में जरूर करें ये काम, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की बनी रहेगी कृपा

Advertisement

जोड़े जोड़े फलवा सुरुज देव (Jode Jode Phalwa Suruj Dev)

इस गीत में जोड़े में फल और सामग्री लेकर घाट पर अर्घ्य देने का ज़िक्र है। यह संतान प्राप्ति और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को व्यक्त करता है, जो छठ पूजा का मुख्य उद्देश्य है।

हे छठी मैया (Hey Chhathi Maiya)

यह गीत सीधे छठी मैया को समर्पित है, जिसमें उनसे वरदान और कृपा की याचना की जाती है। यह गीत व्रतियों के मन की गहरी आस्था और भावनात्मक जुड़ाव को दिखाता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 23 October 2025 at 21:32 IST