Chhath Puja 2025: आज छठ पूजा का तीसरा दिन, डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य, जानिए शुभ मुहूर्त और सूर्यास्त का समय
Chhath Puja 2025: छठ पूजा का तीसरा दिन आस्था, समर्पण और शुद्धता का प्रतीक होता है। इस दिन डूबते सूर्य को जल चढ़ाने से जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि आती है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chhath Puja 2025 Third Day: आज यानि 27 अक्टूबर को छठ पूजा का तीसरा दिन है। कार्तिक मास के शुक्लपक्ष की षष्ठी तिथि के दिन छठ पूजा का तीसरा दिन है जिसमें डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। आस्था का लोकपर्व छठ भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित होता है। तीसरे दिन लोग पूरे दिन निर्जला व्रत रखते हुए शाम के समय सूर्यदेव को संध्या अर्घ्य देते हैं।
छठ पूजा का तीसरा दिन आस्था, समर्पण और शुद्धता का प्रतीक होता है। इस दिन डूबते सूर्य को जल चढ़ाने से जिंदगी में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं संध्या अर्घ्य वाले दिन का शुभ मुहूर्त और सूर्यास्त का समय।
छठ पूजा के तीसरे दिन का शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य का दिन होता है। इस साल तीसरा दिन आज 27 अक्टूबर 2025 को 06:04 बजे से शुरू होकर कल 28 अक्टूबर 2025 को प्रात:काल 07:59 बजे खत्म होगा। वहीं, आज भगवान सूर्य का उदय प्रात:काल 06:30 बजे और सूर्यास्त शाम में 05:40 बजे होगा।
छठ पूजा के तीसरे दिन की पूजा विधि
- शाम में व्रती महिलाएं और उनके परिवार के लोग स्नान करके नए या साफ कपड़े पहनते हैं।
- सभी व्रती महिलाएं तालाब, नदी या घर के आंगन में बने कृत्रिम जलाशय के किनारे चले जाते हैं।
- बांस की डलिया या सूप में पूजा की सामग्रियां रखी जाती हैं जिनमें ठेकुआ, केला, नारियल, शहद, गन्ना, सिंघाड़ा, सुथनी और दीपक शामिल हैं।
- सूर्य देव की ओर मुंह करके खड़े होकर दोनों हाथों से दूध और जल मिश्रण से सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है।
- इस दौरान “ॐ सूर्याय नमः” या “ॐ अदित्याय नमः” मंत्र का जाप किया जाता है।
- अर्घ्य देने के बाद सूर्य देव की आरती करें और अपने परिवार की सुख-शांति की कामना करें।
- पूजा खत्म होने के बाद व्रती जल में दीप प्रवाहित करते हैं, जो छठी माई को समर्पित माना जाता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।