Chhath Puja Date: बिहार में छठ पूजा कब है? 7 नवंबर या 8 नवंबर.. जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
Chhath puja date & Time: 2024 में कार्तिक छठ पूजा कितनी तारीख को है? नवंबर में छठ पूजा कितनी तारीख को है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read
-169986848676316_9.webp?w=1280&h=720&q=75&format=webp)
Chhath puja 2024 date: हिंदू धर्म में कई ऐसे त्यौहार हैं जो बेहद ही महत्वपूर्ण हैं और जिन्हें बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उन्हीं त्योहारों में से एक है छठ का त्योहार। बता दें कि कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार को सूर्य षष्ठी त्यौहार के नाम से भी जानते हैं। इस त्यौहार की विशेष बात यह है कि महिलाएं अच्छे स्वास्थ्य के लिए 36 घंटे निर्जला व्रत रहती हैं। ऐसे में इसे कठिन व्रतों में से एक व्रत भी कहते हैं। लेकिन यह इस साल यानी 2024 में कौन से दिन मनाया जाएगा और इसकी सही तिथि क्या है? लोगों के मन में सवाल उठ रहा है?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि छठ का त्योहार इस साल किस तिथि को मनाया जा रहा है। पढ़ते हैं आगे…
बिहार में 2024 में छठ पूजा कब है?
बता दें कि छठ का त्योहार नहाय खाए के साथ शुरू होता है। वहीं इसका पारण सूर्य को अर्घ्य देने के साथ चौथे दिन समाप्त होता है। जैसा कि हमने पहले भी बताया कि कार्तिक महीने की षष्ठी तिथि पर ये त्योहार मनाते हैं। ऐसे में इस साल षष्ठी तिथि 7 नवंबर 2024 को शुरू हो रही है। वहीं समय की बात करें तो ये त्योहार 12 बजकर 41 मिनट पर शुरू होगा। इसका समापन 8 नवंबर 12 बजकर 2024 दिन गुरुवार को हो रहा है।
छठ कितनी तारीख को है 2024 में?
- छठ पूजा का पहला दिन यानी नहाय खाए का दिन 5 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को शुरू हो रहा है।
- छठ पूजा का दूसरा दिन यानी खरना 6 नवंबर 2024 को बुधवार को मनाया जाएगा।
- छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य 7 नवंबर दिन गुरुवार को और चौथा दिन उषा अर्घ्य 8 नवंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।