अपडेटेड 9 January 2026 at 13:09 IST

Chaturgrahi Yog 2026: 17 जनवरी को शनि की राशि में बनने जा रहा है चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Chaturgrahi Yog 2026: चतुर्ग्रही योग 17 जनवरी 2026 को मकर राशि में बनेगा। इस दिन सूर्य, शुक्र, बुध और मंगल एक ही राशि में होंगे। जिससे कुछ राशियों को लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chaturgrahi Yog 2026
Chaturgrahi Yog 2026 | Image: Freepik

Chaturgrahi Yog 2026:  ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राशि परिवर्तन और उनकी युति जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर गहरा प्रभाव डालता है। वहीं साल 2026 की शुरुआत बेहद खास होने वाली है। 17 जनवरी 2026 को ग्रहों के राजा सूर्य, बुद्धि के दाता बुध, साहस के कारक मंगल और वैभव के स्वामी शुक्र एक साथ 'मकर राशि' में प्रवेश करेंगे। 

शनि की राशि मकर में ग्रहों के मेल से चतुर्ग्रही योग बनने जा रहा है। आपको बता दें, यह योग 5 फरवरी तक रहेगा। अब ऐसे में कौन सी 3 राशियां हैं, जिन्हें लाभ हो सकता है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

चतुर्ग्रही योग से मेष राशि वालों को लाभ

चतुर्ग्रही योग से मेष राशि के जातकों को पदोन्नति मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। सरकारी नौकरी के योग बन रहे हैं। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

चतुर्ग्रही योग से वृषभ राशि वालों को लाभ 

चतुर्ग्रही योग से वृषभ राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। आपकी किस्मत चमक सकती है। निवेश के पुराने फैसलों से अब बड़ा मुनाफा मिल सकता है। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा।

Advertisement

चतुर्ग्रही योग से वृश्चिक राशि वालों को लाभ

चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। व्यापारियों को लाभ हो सकता है। आपकी वाणी से सभी प्रसन्न होंगे। आपको भविष्य में लाभ हो सकता है। आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। अगर आपके जीवन में कोई समस्या चल रही है तो वह जल्द ही समाप्त होने वाली है।

ये भी पढ़ें - चंद महीनों में ही अलग हुए तारा सुतारिया- वीर पहाड़िया! ब्रेकअप की खबरों से फैंस हैरान, क्या AP Dhillon का कॉन्सर्ट बना वजह?

Advertisement

चतुर्ग्रही योग से मीन राशि वालों को लाभ

चतुर्ग्रही योग से मीन राशि के जातकों का जल्द ही अच्छा समय शुरू होगा। लंबे समय से रुकी हुई कोई बड़ी इच्छा इस दौरान पूरी हो सकती है। आप प्रभावशाली लोगों से मिलेंगे। इस राशि के जातकों के जीवन में कोई व्यक्ति दस्तक दे सकता है। आप बाहर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 13:09 IST