अपडेटेड 9 January 2026 at 12:15 IST

चंद महीनों में ही अलग हुए तारा सुतारिया- वीर पहाड़िया! ब्रेकअप की खबरों से फैंस हैरान, क्या AP Dhillon का कॉन्सर्ट बना वजह?

Tara Sutaria and Veer Pahariya breakup: बॉलीवुड की एक जोड़ी की अब अलग होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीर पहाड़िया और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की खबरें सामने आ रही है।

Follow : Google News Icon  
tara sutaria and veer pahariya breakup
tara sutaria and veer pahariya breakup | Image: Instagram

Tara Sutaria and Veer Pahariya breakup: हाल ही में बी-टाउन से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस को चौंका दिया है। खबर है कि 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फेम तारा सुतारिया और शिखर पहाड़िया के भाई वीर पहाड़िया का रिश्ता खत्म हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इनके अफेयर की चर्चा शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए थे और अब ब्रेकअप की खबरों ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।

कैसे शुरू हुई चर्चा?

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया को पिछले कुछ समय से कई मौकों पर साथ देखा गया था। चाहे वह अंबानी परिवार के फंक्शन हों या बॉलीवुड पार्टीज, दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही थी। हालांकि, दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते पर आधिकारिक मुहर नहीं लगाई थी, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों और एक-दूसरे के पोस्ट पर किए गए कमेंट्स बहुत कुछ बयां कर देते थे।

एपी ढिल्लों का कॉन्सर्ट जबरदस्त चर्चा में बना 

हाल ही में मुंबई में हुए एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट ने खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन संगीत से ज्यादा चर्चा तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्तों की रही। इवेंट के दौरान तारा स्टेज पर एपी ढिल्लों के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आईं। दोनों की केमिस्ट्री देख वहां मौजूद फैंस दंग रह गए, लेकिन असली ड्रामा तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ।

ये भी पढ़ें - Surya-Chandra Grahan 2026: साल 2026 के सूर्य और चंद्र ग्रहण से इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, हो सकती है आर्थिक तंगी और यात्रा से बचें

Advertisement

वीर और तारा ने कॉन्ट्रोवर्सी पर किया था रिएक्ट

ओरी द्वारा शेयर किए इस वीडियो को वीर पहाड़िया ने इंस्टाग्राम पर दोबारा शेयर करते हुए लिखा, 'सच हमेशा जीतता है'। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वीर को टारगेट करने के लिए पेड पीआर, एडिटेड वीडियो और झूठ को बढ़ावा देने पर बात की और कहा की यह सब झूठ है। अपने रिएक्शन से दोनों ने इतना तो साफ कर दिया था कि वह एक-दूसरे से गुस्सा नहीं है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 9 January 2026 at 12:15 IST