अपडेटेड 18 December 2025 at 15:53 IST
New Year 2025 Lucky Sign: नए साल शुरू होते ही इन 6 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, चतुर्ग्रही योग लेकर आया फायदा ही फायदा
New Year 2025 Lucky Sign: अब जल्द ही नया साल शुरू होने जा रहा है। जिससे ग्रहों की चाल में भी परिवर्तन होने जा रहा है। इससे कुछ राशियों को सफलता की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं किन राशियों के लिए यह साल भाग्यशाली रहने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

New Year 2025 Lucky Sign: ज्योतिष शास्त्र में नए साल के आरंभ होते ही कई ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होने जा रहा है। जिससे कुछ राशियों के राजयोग शुरू हो जाएंगे तो कुछ राशियों को अधिक मेहनत करने की जरूरत है। वहीं नए साल के पहले दिन ही शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग और मंगलादित्य राजयोग बनने जा रहा है। यह तीन योग कुछ राशि वालों के जीवन में भाग्योदय लेकर आया है।
आपको बता दें, पहले दिन ही शुक्रादित्य योग, बुधादित्य योग और मंगलादित्य राजयोग बनने जा रहा है। जो बेहद दुर्लभ है। अब ऐसे में इससे कुछ ऐसी राशियों के लिए जिनके लिए राजयोग रहने वाला है।
आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है और किन्हें धन लाभ होने वाला है।
चतुर्ग्रही योग मेष राशि वालों के लिए शुभ
मेष राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ परिणाम लेकर आया है। आपको उन्नति मिलेगी। आपकी रूचि धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी। आपके विदेश यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। आपके जीवन में कोई नया व्यक्ति दस्तक दे सकता है।
Advertisement
चतुर्ग्रही योग मिथुन राशि वालों के लिए है वरदान
इस योग के बनने से मिथुन राशि के जातकों को शादी से जुड़ी सुनने को मिल सकती है। बिजनेस में लाभ होगा। धन के मामले में भी आपको फायदा होने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
चतुर्ग्रही योग सिंह राशि वालों के लिए खुशहाल
इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग शुभ रहेगा। आपके लव मैरेज के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक आयोजन भी हो सकता है। आप अपने पार्टनर से भी मिल मिल सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।
Advertisement
चतुर्ग्रही योग वृश्चिक राशि वालों के लिए शुभ
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह योग आर्थिक लाभ लेकर आया है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अगर आप नया गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको शुभ परिणाम मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।
चतुर्ग्रही योग कुंभ राशि वालों के लिए भाग्यशाली
चतुर्ग्रही योग कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रहेगा। आपको बिजनेस में लाभ हो सकता है। घर में कोई नया काम करवा सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार में खुशहाली रहेगी।
चतुर्ग्रही योग मीन राशि वालों के लिए फायदेमंद
इस राशि के जातकों के लिए चतुर्ग्रही योग अच्छा रहने वाला है। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिल सकती है। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। आपको लव मैरेज के योग बन रहे हैं। धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। नया साल आपके लिए बहुत सारी खुशियां लेकर आया है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 15:53 IST