अपडेटेड 18 December 2025 at 15:12 IST
जब भारत 'माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी-मोदी' के नारों से गूंजा मस्कट, ओमान में भारतीय समुदाय ने PM का कुछ यूं किया स्वागत; VIDEO
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मस्कट में भारतीय समुदाय और छात्रों से मुलाकात की। पीएम मोदी की एक झलक पाने और उनसे हाथ मिलने के लिए भारी संख्या में भारतीय पहुंचे थे। छात्रों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 4 min read

प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की यात्रा के अंतिम चरण में ओमान पहुंचे, जहां गुरुवार को मस्कट में उन्होंने भारतीय समुदाय और छात्रों से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मैत्री पर्व नाम के एक कार्यक्रम में संबोधित किया,जो ओमान में भारतीय स्कूल सिस्टम के 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए आयोजित किया गया था। पीएम मोदी जैसे ही कार्यक्रम में पहुंचे पूरा हॉल मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मस्कट में भारतीय समुदाय और छात्रों से मुलाकात की। पीएम मोदी की एक झलक पाने और उनसे हाथ मिलने के लिए भारी संख्या में भारतीय पहुंचे थे। छात्रों ने गर्मजोशी से पीएम मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। आज हम अपने देश को, अपनी टीम इंडिया को सेलिब्रेट कर रहे हैं।
भारतीय समुदाय ने PM का किया जोरदार स्वागत
भारतीय समुदाय और छात्रों के साथ बातचीत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'भारत माता की जय', 'वंदे मातरम' और 'मोदी, मोदी' के नारों के बीच अपना भाषण शुरू किया। मैत्री पर्व नाम के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा,भारत में विविधता है, हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। यही कारण है, हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां के कल्चर, वहां के नियम कायदों के साथ घुल मिल जाते हैं। ओमान में आज मैं यही होते हुए देख रहा हूं।
सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था
छात्रों के संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ओमान में रहने वाले लोग भारत आते जाते आ रहे हैं। आज वो बदलते भारत को देख रहे हैं। कुछ दिन पहले, आर्थिक विकास के आंकड़े जारी किए गए और भारत की ग्रोथ 8% से ज़्यादा रही है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बना हुआ है। यह ऐसे समय में हुआ है जब पूरी दुनिया चुनौतियों से घिरी हुई है।
Advertisement
भारत ने 30 करोड़ वैक्सीन सप्लाई की-PM मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, दुनिया की फार्मेसी' के तौर पर, भारत के सस्ते और अच्छी क्वालिटी के हेल्थकेयर सॉल्यूशन दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचा रहे हैं। कोविड महामारी के दौरान, भारत ने दुनिया भर के देशों को 30 करोड़ वैक्सीन सप्लाई कीं। ओमान के लोगों को लगभग 100,000 मेड-इन-इंडिया वैक्सीन दी गईं।
पीएम मोदी ने आगे कहा,ऐसे समय में जब ज़्यादातर देश अपनी जरूरतों को प्राथमिकता दे रहे थे, हमने अपनी सीमाओं से परे सोचने और दूसरे देशों को भी सपोर्ट करने का फैसला किया। इतना ही नहीं भारत, दुनिया का पहला ऐसा देश है, जो चंद्रमा के साउथ पोल तक पहुंचा है। इतना ही नहीं, हमने 104 सैटेलाइट को एक साथ लॉन्च करने का कीर्तिमान बनाया है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 18 December 2025 at 15:12 IST