अपडेटेड 4 January 2026 at 16:59 IST

Chandrama Gochar 2026: चंद्रमा करेंगे अपनी ही राशि में गोचर, जानें कौन सी राशियां होंगी लकी; मिलेगी तरक्की

Lucky Zodiac Signs: चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए सुख, समृद्धि और तरक्की लेकर आ रहा है। यह समय मानसिक शांति, आर्थिक लाभ और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

Chandrama Gochar 2026 moon transit in gemini to cancer lucky zodiac signs will get success in life
चंद्रमा गोचर 2026 | Image: Freepik

Moon Transit In Cancer Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन, भावनाओं और मानसिक स्थिति का कारक माना जाता है। चंद्रमा का प्रभाव न सिर्फ व्यक्ति की सोच पर पड़ता है, बल्कि उसके करियर, पारिवारिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर भी साफ दिखाई देता है।

ज्योतिष गणना के अनुसार 4 जनवरी 2026 को चंद्रमा ने मिथुन राशि छोड़कर अपनी ही राशि कर्क में प्रवेश कर लिया है। यह गोचर सुबह 9 बजकर 44 मिनट पर हुआ। चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव, शुभ अवसर और तरक्की के योग बन रहे हैं। तो चलिए जानते हैं किन राशियों को इस गोचर का विशेष लाभ मिलेगा।

मेष राशि

चंद्रमा का यह गोचर आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में होगा। इसका असर शिक्षा, करियर और पारिवारिक जीवन पर शुभ रूप से पड़ेगा। इससे कामकाज में आपके प्रयासों की तारीफ होगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। साथ ही, स्वास्थ्य में सुधार आएगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे।

Uploaded image

कर्क राशि

चंद्रमा का अपनी ही राशि में गोचर करना कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है। इससे पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार के साथ यात्रा या घूमने की योजना बन सकती है। इसके अलावा करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर काम करने का अवसर मिल सकता है। साथ ही, पुराने निवेश से अच्छा आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं।

Advertisement

कन्या राशि

चंद्रमा का गोचर आपकी कुंडली के लाभ भाव में हो रहा है, जो कई अच्छे संकेत दे रहा है। नौकरी और व्यापार में सफलता के योग बनेंगे। आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। पदोन्नति या आय में वृद्धि संभव है। इसके अलावा बचत बढ़ेगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छा अवसर मिल सकता है। साथ ही, सेहत में सुधार होगा और आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।


चंद्रमा का कर्क राशि में गोचर कई राशियों के लिए सुख, समृद्धि और तरक्की लेकर आ रहा है। खासतौर पर मेष, कर्क और कन्या राशि वालों को इस दौरान अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। यह समय मानसिक शांति, आर्थिक लाभ और करियर में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल माना जा रहा है।

Advertisement

यह जरूर पढ़ें: Surya Shukra Gochar 2026: सूर्य शुक्र युति से बनेगा शुक्रादित्य राजयोग, जानें किन राशियों की खुलेगा किस्मत का ताला; होगा धन लाभ
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 4 January 2026 at 16:59 IST