अपडेटेड 13 March 2026 at 17:53 IST

Chandra Grahan 2026: कब लगेगा साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण, भारत में दिखाई देगा या नहीं? नोट कर लीजिए समय और तारीख

Lunar Eclipse 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है। साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। इस साल कुल चार ग्रहण लग रहे हैं।

Chandra grahan 2026 last lunar eclipse in month of august know date time upay duration and visibility in india
चंद्र ग्रहण 2026 | Image: Freepik

Chandra Grahan 2026 Date: साल 2026 खगोलीय घटनाओं के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। इस साल कुल चार ग्रहण लग रहे हैं। इनमें दो ग्रहण पहले ही हो चुके हैं, जबकि बाकी दो अगस्त महीने में पड़ेंगे। अगस्त में लगने वाला चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी लूनर इवेंट होगा, जिसे लेकर खगोल प्रेमियों में काफी उत्सुकता है।

खास बात यह है कि इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का लाल दिखाई दे सकता है। इसी वजह से कई लोग इसे आम भाषा में “ब्लड मून” जैसी स्थिति भी कहते हैं।

कब लगेगा साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण?

Uploaded image

खगोल विज्ञान के अनुसार साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 27 और 28 अगस्त की रात के बीच लगेगा। यह पूर्ण नहीं बल्कि आंशिक चंद्र ग्रहण होगा।

हालांकि यह पूरी तरह से चंद्रमा को नहीं ढकेगा, लेकिन पृथ्वी की छाया चंद्रमा के बड़े हिस्से पर पड़ेगी। इसी वजह से यह दृश्य काफी दिलचस्प और प्रभावशाली माना जा रहा है।

Advertisement

ग्रहण के समय चंद्रमा लाल क्यों दिखता है?

जबचंद्र ग्रहण लगता है, तब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है। इस दौरान पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है।

सूर्य की किरणें जब पृथ्वी के वायुमंडल से होकर गुजरती हैं तो वे मुड़ जाती हैं। इसी कारण चंद्रमा पूरी तरह काला नहीं दिखता बल्कि उसका रंग गहरा लाल या तांबे जैसा नजर आता है। इसी वजह से इसे ब्लड मून भी कहा जाता है।

Advertisement

ग्रहण की अवधि कितनी होगी?

खगोल वैज्ञानिकों के मुताबिक इस चंद्र ग्रहण की पूरी प्रक्रिया लगभग 5 घंटे 39 मिनट तक चलेगी।

समय इस प्रकार रहेगा:

  • ग्रहण की शुरुआत (UTC): 01:23 बजे
  • भारतीय समय (IST): 28 अगस्त सुबह लगभग 6:53 बजे
  • सबसे प्रमुख चरण (UTC): 04:41 बजे
  • भारतीय समय (IST): सुबह करीब 10:11 बजे

इस समय चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया में होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?

Uploaded image

भारत के लोगों के लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।

दरअसल, जब ग्रहण अपने मुख्य चरण में होगा, उस समय भारत में दिन का उजाला रहेगा। ऐसे में चंद्रमा आकाश में दिखाई ही नहीं देगा, इसलिए यहां से ग्रहण का दृश्य नहीं देखा जा सकेगा।

किन देशों में दिखाई देगा ग्रहण?

यह आंशिक चंद्र ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों में देखा जा सकेगा, जैसे उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, यूरोप के कुछ हिस्से, पश्चिमी अफ्रीका और प्रशांत और अटलांटिक महासागर के क्षेत्र मई नजर आएगा।

क्या भारत में सूतक काल लगेगा?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस स्थान पर ग्रहण दिखाई नहीं देता वहां सूतक काल मान्य नहीं होता है। इसलिए भारत में इस चंद्र ग्रहण के दौरान किसी तरह के धार्मिक प्रतिबंध लागू नहीं होंगे और लोग अपने सभी काम सामान्य तरीके से कर सकेंगे।

साल 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण 27-28 अगस्त के बीच लगेगा। यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। हालांकि भारत में यह दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका धार्मिक प्रभाव भी नहीं माना जाएगा।

यह जरूर पढ़ें: Surya Grahan 2026: कब है साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण, भारत में होगा इसका असर? नोट कर लीजिए तारीख और समय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 13 March 2026 at 17:53 IST