अपडेटेड 27 January 2026 at 17:40 IST

Chandra Grahan 2026: होलिका दहन या होली के दिन... कब लगने वाला है साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण?

Chandra Grahan 2026: ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे शुभ नहीं माना जाता है। अब ऐसे में इस साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण कब लगने जा रहा है? आइए जानते हैं।

Chandra Grahan 2026
Chandra Grahan 2026 | Image: Freepik

Chandra Grahan 2026: खगोलीय घटनाओं के हिसाब से साल 2026 में साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण लगने जा रहा है। वहीं इस साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण पूर्ण ग्रहण माना जा रहा है। साथ ही इस ब्लड मून भी कहा जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह साल ग्रहण और त्योहार के हिसाब से विशेष महत्व रखता है। अब ऐसे में इस साल का सबसे बड़ा चंद्रग्रहण कब लगने जा रहा है और क्या ये भारत में दिखाई देगा या नहीं? इसके बारे में भी इस लेख में विस्तार से जानते हैं।  

चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 

साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि होगी, जिस दिन देश भर में होलिका दहन मनाया जाता है। 
ग्रहण का आरंभ- दोपहर 03:20 बजे से हो रहा है और ग्रहण का मध्य शाम 05 बजकर 04 रहेगा और ग्रहण का समापन शाम 06 बजकर 47 मिनट पर होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा यह चंद्र ग्रहण?

यह पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा। हालांकि, पूरे भारत में यह एक समान नहीं दिखेगा। बता दें, असम, मेघालय, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम जैसे राज्यों में यह पूर्ण चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। यहां के लोग 'ब्लड मून' का अद्भुत नजारा देख पाएंगे। वहीं दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत भारत के अन्य हिस्सों में यह आंशिक चंद्र ग्रहण के रूप में दिखाई देगा। इन क्षेत्रों में जब चंद्रमा उदय होगा, तब ग्रहण पहले से ही लगा होगा ।

ये भी पढ़ें - Jaya Ekadashi 2026: 28 या 29 जनवरी  कब है जया एकादशी? जानें पूजा विधि और महत्व

Advertisement

सूतक काल कब से लग जाएगा और इसका महत्व

यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इसका सूतक काल भी मान्य रहेगा। शास्त्रों के अनुसार, चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले लग जाता है।
सूतक काल का आरंभ- 3 मार्च 2026 को सुबह 06:20 बजे से।
सूतक की समाप्ति- शाम 06:47 बजे तक ।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 27 January 2026 at 17:40 IST