अपडेटेड 25 February 2026 at 08:18 IST

Chandra Grahan 2026 Daan: चंद्र ग्रहण के दिन भूलकर भी न करें इन चीजों का दान, वरना लग सकता है दोष;जानें सही नियम

Chandra Grahan 2026 Daan: अब जल्द ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अब ऐसे में इस दौरान दान-पुण्य करना शुभ जाता है। लेकिन कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनका दान करना शुभ नहीं माना जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Chandra Grahan 2026 Daan
Chandra Grahan 2026 Daan | Image: Freepik

Chandra Grahan 2026 Daan: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण को एक महत्वपूर्ण खगोलीय और आध्यात्मिक घटना माना गया है। 3 मार्च 2026 को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण फाल्गुन पूर्णिमा के दिन लग रहा है, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। हिंदू धर्म में ग्रहण के दौरान और उसके बाद दान करने की परंपरा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गलत चीजों का दान आपको पुण्य की जगह दोष का भागी बना सकता है?

आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण 2026 के समय, सूतक काल और दान से जुड़े उन नियमों के बारे में जिनका पालन करना आपके लिए अनिवार्य है।

चंद्र ग्रहण 2026 की सही तिथि और समय 

साल 2026 का यह पहला चंद्र ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा, इसलिए इसका धार्मिक प्रभाव और सूतक काल भी मान्य होगा।
ग्रहण का आरंभ- दोपहर 03:20 बजे
ग्रहण का समापन - शाम 06:47 बजे
सूतक काल का प्रारंभ- सुबह 06:20 बजे

नुकीली या धारदार वस्तुओं का दान न करें

ग्रहण के दिन भूलकर भी चाकू, कैंची या सुई जैसी नुकीली चीजों का दान न करें। इससे घर में नकारात्मकता आती है।

Advertisement

बासी या जूठा भोजन न दान न करें

दान हमेशा शुद्ध और सात्विक होना चाहिए। ग्रहण के दौरान रखा हुआ भोजन अशुद्ध माना जाता है, इसलिए इसे दान में न दें।

पहने हुए पुराने कपड़े न दान न करें

दान के लिए हमेशा साफ या नए वस्त्रों का चुनाव करें। फटे-पुराने या गंदे कपड़े दान करने से भाग्य साथ छोड़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें - Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, मिलेगा मोक्ष का आशीर्वाद 

काले रंग की वस्तुओं का दान न करें 

चंद्र ग्रहण का सीधा संबंध चंद्रमा और राहु-केतु से होता है। इस दिन काले कपड़े या काली उड़द जैसी चीजों का दान करने से बचें, जब तक कि किसी ज्योतिषी ने विशेष सलाह न दी हो।

प्लास्टिक या लोहे का सामान दान न करें 

इस दिन बर्तन या घर का पुराना प्लास्टिक या फिर लोहे का सामान दान करना शुभ नहीं माना जाता है। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 08:18 IST