अपडेटेड 25 February 2026 at 07:45 IST
Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आमलकी एकादशी के दिन जरूर करें इन खास मंत्रों का जाप, मिलेगा मोक्ष का आशीर्वाद
Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: हिंदू धर्म में आमलकी एकादशी का विशेष महत्व है। अब ऐसे में इस दिन कुछ मंत्र हैं, जिनका जाप करने से व्यक्ति की ममोकामनाएं पूरी हो सकती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली आमलकी एकादशी जिसे रंगभरी एकादशी भी कहा जाता है, यह खास मानी जाती है। यह एकमात्र ऐसी एकादशी है जिसमें भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा और मंत्रों का जाप करने से साधक को जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
आपको बता दें, इस साल आमलकी एकादशी 27 फरवरी को है। इस दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।
आमलकी एकादशी के दिन करें विष्णु मूल मंत्र का जाप
यह मंत्र सभी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए सबसे सरल और प्रभावशाली है। इस मंत्र का 21 बार जाप करें।
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
आमलकी एकादशी के दिन विष्णु गायत्री मंत्र का जाप
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे मानसिक शांति मिलती है।
ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्॥
Advertisement
आमलकी एकादशी के दिन करें पाप मुक्ति मंत्र का जाप
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के पाप मुक्ति मंत्र का जाप करें।
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
ये भी पढ़ें - Aaj Ka Rashifal 25 February 2026: आज बुधवार का दिन न 4 राशियों के लिए रहने वाला है सौभाग्यशाली, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Advertisement
आमलकी एकादशी के दिन आंवला वृक्ष पूजन मंत्र का जाप
आंवले के पेड़ की पूजा करते समय इस मंत्र को बोलें।
धात्री स्वरूपिणे नमः
आमलकी एकादशी के दिन करें मोक्ष प्राप्ति मंत्र का जाप
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मोक्ष प्राप्ति मंत्र का जाप विधिवत रूप से करें।
ऊं नमो नारायणाय
आमलकी एकादशी के दिन आरोग्य प्राप्ति मंत्र का जाप
अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं तो आप आमलकी एकादशी के दिन इस मंत्र का जाप करें।
अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला रोगाः सत्यं सत्यं वदाम्यहम्॥
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 25 February 2026 at 07:45 IST