अपडेटेड 6 January 2026 at 13:43 IST
Chandra Grahan 2026: जल्द लगने जा रहा है साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण, इन 5 राशियों पर पड़ेगा बुरा असर
Chandra Grahan 2026: साल 2026 में अब जल्द ही चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। जिसका असर कुछ राशि के जातकों पर शुभ नहीं पड़ेगा। इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Grahan 2026: साल 2026 की शुरुआत हो चुकी है और ज्योतिषीय दृष्टि से यह साल काफी हलचल भरा रहने वाला है। साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण जल्द ही लगने जा रहा है। खास बात यह है कि यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसके कारण इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व काफी बढ़ गया है। वहीं चंद्र घ्रहण भारत में मान्य है तो इसका सूतक काल भी माना जाएगा।
इस दौरान कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है। इसलिए इस दौरान कहीं यात्रा करने से भी बचें। अब ऐसे में ज्योतिष के लिहाज से कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें चंद्रग्रहण के अशुभ प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।
कब और कहां लगेगा चंद्र ग्रहण?
साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च 2026, मंगलवार को लगने जा रहा है। यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा, जिसे 'ब्लड मून' के नाम से भी जाना जाता है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। इस अनुसार, 3 मार्च की सुबह 6:20 AM से ही सूतक लग जाएगा।
चंद्रग्रहण का मेष राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण का असर मेष राशि के जातकों पर पड़ सकता है। इसलिए आपको अपने खर्चों पर सावधानी बरतने की जरूरत है। भागदौड़ अधिक रहेगी और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन के निवेश से बचें।
Advertisement
ये भी पढ़ें - Sakat Chauth 2026: सकट चौथ के दिन इस विधि से करें भगवान गणेश की पूजा, जानें पूजा की सामग्री और महत्व
चंद्रग्रहण का कर्क राशि पर प्रभाव
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, इसलिए आप पर इसका सीधा असर पड़ेगा। धन हानि के योग हैं। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। इस दौरान कहीं बाहर की यात्रा करने से बचें।
Advertisement
चंद्रग्रहण का सिंह राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण सिहं राशि में ही लग रहा है। इसलिए आपको स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी होगी। दुर्घटना या चोट लगने का भय है।
चंद्रग्रहण का कन्या राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण का कन्या राशि के जातकों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है। करियर में अचानक बदलाव या तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें, वरना बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं।
चंद्रग्रहण का कुंभ राशि पर प्रभाव
चंद्रग्रहण का कुंभ राशि वालों पर शुभ प्रभाव पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ अनबन की स्थिति बन सकती है। धैर्य से काम लें।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 6 January 2026 at 13:43 IST