Chandra Gochar 2026 : आज बसंत पंचमी पर गुरु की राशि में चंद्रमा ने किया गोचर, इन 3 राशियों को हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Chandra Gochar 2026 : आज 23 जनवरी 2026 को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर ग्रहों की स्थिति में एक अत्यंत शुभ बदलाव हुआ है। मन के कारक चंद्रमा ने कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर किया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा के दिन गुरु की राशि में चंद्रमा का यह संचरण एक दुर्लभ और सकारात्मक योग बना रहा है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chandra Gochar 2026 : आज 23 जनवरी 2026 को देशभर में ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती की आराधना का पर्व 'बसंत पंचमी' अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के नजरिए से आज का दिन न केवल आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि ग्रहों की स्थिति भी एक दुर्लभ संयोग बना रही है।
आज चंद्रमा ने कुंभ राशि से निकलकर देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश कर लिया है। आपको बता दें, चंद्रमा का यह गोचर और गुरु की स्थिति मिलकर 'गजकेसरी राजयोग' का निर्माण कर रही है।
ज्योतिष गणना के अनुसार, चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन से तीन विशेष राशियों के जातकों के लिए सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है?
चंद्र गोचर से मेष राशि वालों को होगा लाभ
मेष राशि के जातकों के लिए आज का गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। चंद्रमा और गुरु की शुभ स्थिति आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि करेगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। यदि आप पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे, तो आज सकारात्मक समाचार मिल सकता है।
धन लाभ के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित करें, आपके रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे।
Advertisement
चंद्र गोचर से कर्क राशि वालों को मिलेंगे शुभ परिणाम
कर्क राशि के स्वामी स्वयं चंद्रमा हैं, इसलिए मीन राशि में इनका गोचर आपके लिए अत्यंत लाभकारी रहने वाला है। गजकेसरी योग का सीधा प्रभाव आपकी सुख-सुविधाओं पर पड़ेगा। छात्रों के लिए आज का दिन स्वर्णिम है। एकाग्रता बढ़ेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग बनेंगे।आज 'ॐ ऐं सरस्वत्यै नमः' का जाप करना आपके लिए कल्याणकारी होगा।
ये भी पढ़ें - Border 2 Vs Dhurandhar 2: बॉर्डर 2 की धमाकेदार एंट्री लेकिन फंस गई रणवीर सिंह की धुरंधर 2, आदित्य धर ने क्यों रोका टीजर?
Advertisement
चंद्र गोचर से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
कन्या राशि वालों के लिए यह गोचर आर्थिक मजबूती और मान-सम्मान लेकर आया है। आपकी निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा। व्यापार में साझेदारी से बड़ा लाभ होने की संभावना है। नए सौदे भविष्य में भारी मुनाफा दिलाएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा ।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।