Chandra Gochar 2026: आज मेष राशि में चंद्रमा करेंगे प्रवेश, गोचर से इन 4 राशियों की सुधरेगी आर्थिक स्थिति
Moon Transit In Aries: क्या आपको भी महसूस हो रहा है कि आपकी तरक्की का पहिया थोड़ा धीमा चल रहा है? तो बता दें कि क्योंकि आज यानी 14 मई 2026 को ग्रहों की चाल में कुछ ऐसा बदलाव होने वाला है, जो आपकी सोई हुई किस्मत को जगा सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Lucky Zodiac Signs 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज रात चंद्रमा अपनी चाल बदलते हुए मीन राशि से निकलकर मेष राशि (अश्विनी नक्षत्र) में प्रवेश करने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि आज गुरुवार है और 'गुरु प्रदोष व्रत' का बेहद शुभ संयोग भी बन रहा है। इस शानदार संयोग की वजह से चंद्रमा के इस राशि परिवर्तन का महत्व कई गुना बढ़ गया है। बता दें कि यह गोचर रात 10.33 पर होगा।
यह बदलाव मुख्य रूप से 4 खास राशियों के लिए धन और तरक्की के नए रास्ते खोलने वाला साबित होगा। तो चलिए जानते हैं कि आज किन-किन राशियों की तिजोरी भरने वाली है:
मेष राशि (Aries)
चंद्रमा आज आपकी ही राशि में आ रहे हैं, जो आपके लिए बहुत लकी साबित होगा।
क्या होगा फायदा: आपके अंदर एक नया आत्मविश्वास आएगा। जो काम काफी समय से अटके हुए थे, वो अब पूरे होने लगेंगे। ऑफिस या कार्यस्थल पर आपको कुछ नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा खासा आर्थिक लाभ दिलाएंगी।
Advertisement
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि वालों के लिए तो यह समय किसी वरदान से कम नहीं है।
क्या होगा फायदा: अगर आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है या रुका हुआ है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। परिवार और समाज में आपकी इज्जत बढ़ेगी। अगर आप कहीं निवेश करने की सोच रहे हैं, तो वहां से भी बेहतरीन रिटर्न मिलने के योग बन रहे हैं।
Advertisement
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के बैंक बैलेंस में तगड़ा इजाफा होने वाला है।
क्या होगा फायदा: अगर आप नौकरी करते हैं, तो आपकी सैलरी बढ़ सकती है या प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, अगर आप कोई व्यापार करते हैं, तो आज आपके हाथ कोई बहुत बड़ी डील लग सकती है जो आपको मोटा मुनाफा देगी।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के लिए तरक्की की रफ्तार पकड़ने का समय आ गया है।
क्या होगा फायदा: आपके जो प्रोजेक्ट्स काफी समय से रुके पड़े थे, वे अब तेजी से आगे बढ़ेंगे। लोगों के बीच आपकी जान-पहचान बढ़ेगी और इन्हीं नए संपर्कों के जरिए आपको पैसे कमाने के नए और शानदार मौके मिलेंगे।
ज्योतिष में चंद्रमा को हमारे 'मन' का कारक माना जाता है। आज के दिन अपने मन को शांत रखने और इस गोचर का पूरा फायदा उठाने के लिए भगवान शिव का अभिषेक जरूर करें। चूंकि आज 'गुरु प्रदोष' का दुर्लभ संयोग भी है, इसलिए भोलेनाथ की पूजा करने से आपको चंद्रमा के और भी ज्यादा शुभ फल प्राप्त होंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।