Budhaditya Rajyog 2026: वृषभ राशि में सूर्य-बुध के एकसाथ गोचर से होगा धन लाभ, 15 मई से इन 3 राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता
Surya Budh Gochar 2026: ज्योतिष में जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एकसाथ आते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। इसे बुद्धि, सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ देने वाला शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Surya Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 15 मई 2026 को एक बेहद खास संयोग बनने जा रहा है। इस दिन सूर्य और बुध ग्रह एकसाथ वृषभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान और ऊर्जा का कारक माना जाता है, वहीं बुध बुद्धि, व्यापार और संवाद क्षमता के स्वामी हैं।
जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में आते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। इस बार यह योग वृषभ राशि में बनने जा रहा है, जिसके स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र को सुख-सुविधा, धन और वैभव का कारक माना जाता है। ऐसे में यह राजयोग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। ज्योतिषविदों के अनुसार, 15 मई के बाद 3 राशियों के जीवन में धन, सफलता और खुशियों की एंट्री हो सकती है।
वृष राशि
वृष राशि वालों के लिए यह समय काफी लाभदायक रहने वाला है। सूर्य और बुध का गोचर आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकता है। धन लाभ के नए अवसर मिल सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में फायदा होगा। लंबे समय से चल रहा जमीन या संपत्ति विवाद आपके पक्ष में आ सकता है। नया घर, जमीन या वाहन खरीदने का मौका मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से राहत मिलने के योग हैं।
उपाय
Advertisement
नियमित रूप से सूर्य मंत्र का जाप करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुधादित्य राजयोग करियर और कारोबार में तरक्की लेकर आ सकता है। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नई नौकरी या नया बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। विरोधी कमजोर पड़ सकते हैं। दोस्तों और रिश्तेदारों का पूरा सहयोग मिलेगा।
Advertisement
उपाय
रोज सुबह स्नान के बाद लाल तिलक लगाएं।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह राजयोग सफलता और राहत लेकर आ सकता है।
रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और करियर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके अलावा आत्मविश्वास बढ़ेगा। घर, जमीन या संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा हो सकता है। वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। घर के बुजुर्गों की सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
उपाय
प्रतिदिन सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें।
क्या है बुधादित्य राजयोग?
ज्योतिष में जब सूर्य और बुध एक ही राशि में एकसाथ आते हैं तो बुधादित्य राजयोग बनता है। इसे बुद्धि, सफलता, मान-सम्मान और आर्थिक लाभ देने वाला शुभ योग माना जाता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को करियर, व्यापार और सामाजिक जीवन में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।