अपडेटेड 17 November 2024 at 14:02 IST

भूलकर भी नहीं पहननी चाहिए इस धातु की नथनी, वरना...

silver nath side effects in hindi: चांदी की नथ पहनना चाहिए या नहीं? चांदी नथ पहनने के नुकसान क्या हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

silver nath side effects in hindi
silver nath side effects in hindi | Image: social media

Chandi ki nath ke nuksan: अक्सर आपने महिलाओं को सोने की नथ पहनते हुए देखा होगा। वह किसी और धातु जैसे तांबा, चांदी आदि की नथ नहीं पहनती हैं। क्या आप जानते हैं कि महिलाएं चांदी की नथ क्यों नहीं पहनती हैं। अगर नहीं तो इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि महिलाएं चांदी की नथ क्यों नहीं पहनती हैं। पढ़ते हैं आगे…

चांदी की नथ पहनना चाहिए या नहीं?

  • बता दें कि चांदी को हमेशा शरीर के निचले हिस्से में पहना जाना जाता है। वहीं सोने को हमेशा शरीर के ऊपरी हिस्सों में पहना जाता है। यही कारण है कि अक्सर महिलाएं सोने की पायल या सोने के बिछुए नहीं पहनती बल्कि चांदी की पायल और चांदी के बिछुए पहनती हैं और इसी कारण महिलाएं भी सोने का हार या सोने की नथ पहनती हैं ना की चांदी की। 
  • बता दें कि सोना के अंदर बेहद ऊर्जा होती है वही यह सूर्य और गुरु बृहस्पति ग्रह से संबंधित है। इसे बेहद ही शुभ मानते हैं। वहीं सोने को पवित्र और देवी देवताओं से जुड़ा भी मांगते हैं। ऐसे में इसे यदि ऊपरी हिस्से में पहना जाए तो सोना का सकारात्मक प्रभाव बढ़ता है। बता दें कि चांदी की सतह बेहद ही शीतल होती है। ऐसे में ये शरीर को ठंडक पहुंचाती है। 
  • वहीं चांदी में चंद्रमा का वास मानते हैं। ऐसे में यदि चांदी को ऊपरी हिस्से में पहना जाए तो शुक्र कमजोर हो सकता है। यही कारण है कि चांदी को निचले हिस्से में पहना जाता है।
  • सोने में माता लक्ष्मी का वास होता है। इसी कारण सोने को कभी भी शरीर के निचले हिस्से में नहीं पहना जाता। कहते हैं यदि चांदी की नथ पहनी जाए तो शुक्र ग्रह कमजोर हो सकता है।

ये भी पढ़ें - उम्र के अनुसार कितनी होनी चाहिए Male/Female की प्लेटलेट्स?

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 17 November 2024 at 14:02 IST