अपडेटेड 16 November 2024 at 14:51 IST
उम्र के अनुसार कितनी होनी चाहिए Male/Female की प्लेटलेट्स? आसान चार्ट से समझें
What is a normal platelet count for a woman? क्या उम्र के साथ प्लेटलेट काउंट बदलता है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Does platelet count change with age? बता दें कि शरीर के लिए प्लेटलेट्स बेहद जरूरी होती हैं। लेकिन किसी व्यक्ति का सामान्य प्लेटलेट काउंट रेंज उम्र के आधार पर बदल भी सकता है। मुख्यतौर पर प्लेटलेट की मात्रा डेंगू बुखार के अलावा चिकनगुनिया, मलेरिया या खानपान में गड़बड़ी के चलते कम हो सकती है। वहीं जब आपका शरीर विटामिन बी 12 की कमी, ल्यूकेमिया, एनीमिया जैसी बीमारियों का शिकार हो जाता है तो तब भी प्लेटलेट काउंट कम होने का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि शरीर में प्लेटलेट्स खून में मौजूद होते हैं। जब आपके शरीर में प्लेटलेट काउंट कम होने लगता है तो मांसपेशियों में दर्द की समस्या, कमजोरी की समस्या और घुटनों आदि में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसे में ये पता होना जरूरी है कि उम्र के अनुसार आपका प्लेटलेट्स कितना होना चाहिए?
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या उम्र के साथ प्लेटलेट काउंट बदलता है? और प्लेटलेट कम से कम कितनी होनी (What is a normal platelet count for a woman?) चाहिए? पढ़ते हैं आगे…
प्लेटलेट कम से कम कितनी होनी चाहिए?
| उम्र Age (साल years) | पुरुषों में प्लेटलेट {Approximate platelet count (male)} | महिलाओं में प्लेटलेट {Approximate platelet count (female)} |
| 5 साल या उससे कम | 340,000 | 330,000 |
| 5–9 साल | 310,000 | 310,000 (थोड़ा कम) |
| 10–14 साल | 280,000 | 280,000 (थोड़ा ज्यादा) |
| 15–17 साल | 250,000 | 270,000 |
| 18–34 साल | 240,000 | 265,000 |
| 35–49 साल | 245,000 | 270,000 |
| 50–64 साल | 230,000 | 260,000 |
| 65–74 साल | 220,000 | 250,000 |
| 75 या उससे ज्यादा साल | 215,000 | 240,000 |
एजिंग आबादी पर Swiss 2020 के अध्ययन से प्राप्त आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं के लिए उम्र के हिसाब से प्लेटलेट काउंट में बदलाव नहीं आया जबकि पुरुषों में कुल गिरावट देखी गई।
| आयु (वर्ष) | प्लेटलेट काउंट रेंज (पुरुष) | प्लेटलेट काउंट रेंज (महिला) |
| 60–69 साल | 150,000–300,000 | 165,000–355,000 |
| 70–79 साल | 130,000–300,000 | 165,000–300,000 |
| 80 और उससे अधिक साल | 120,000–300,000 | 165,000–300,000 |
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 16 November 2024 at 14:46 IST