क्या लड़कियों की हाइट पीरियड का दौर शुरू होने के बाद बढ़ सकती है? जानें क्या सही क्या गलत
Height After Periods in Hindi: क्या पीरियड्स के बाद आपकी हाइट बढ़ सकती है? जानते हैं इसका उत्तर इस लेख के बाद...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Height After Periods in Hindi: महिलाओं के शरीर में कई ऐसे बदलाव आते हैं जो उन्हें सकारात्मक और नकारात्मक परिणाम दे जाते हैं। उन्हीं एक बदलावों में पीरियड का दौर भी होता है। जब पीरियड्स का दौर शुरू हो जाता है तो महिलाओं को लगता है कि पीरियड्स आने के बाद लड़कियों की हाइट रुक जाती है। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है और ये एक मिथक है या नहीं, इसके बारे में पता होना चाहिए।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि क्या पीरियड्स के बाद आपकी हाइट बढ़ सकती है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से…
क्या पीरियड्स के बाद आपकी हाइट बढ़ सकती है?
बता दें कि 8 से 14 साल की उम्र के बीच लड़कियों में प्यूबर्टी (Puberty) होती है। लेकिन पीरियड्स आने के बाद भी एक लकड़ी की हाइट बढ़ सकती है। उदहारण के तौर पर यदि लड़कियों की हाइट 5'2" है और उसके बाद पीरियड शुरू हो जाते हैं तो उनकी हाइट बाद में 5'3" या 5'4" इंच तक बढ़ सकती है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि पीरियड आने के बाद लड़कियों की हाइट रुक जाती है। हालांकि पीरियड आने के बाद ग्रोथ बढ़ने की दर धीमी होने लगती है।
हाइट पर मुख्य तौर पर कुछ चीज प्रभाव डालती हैं, जिनके बारे में आपको पता होना जरूरी है-
- लड़कियों को अपने न्यूट्रिशन का खास ख्याल रखने की जरूरत है। पोषक त्तवों की कमी कद पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है।
- हार्मोंस का असंतुलन होना भी हाइट को रोक सकता है।
- जब लड़कियां किसी प्रकार की दवाइयां लेती हैं। तब भी महिलाओं की हाइट पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
- यदि घर में आपके माता-पिता की हाइट कम है तो हो सकता है कि आपकी हाइट भी जेनेटिक रूप में कम हो।
- जब लड़कियां किसी बीमारी का शिकार हो जाती हैं जैसे किडनी से संबंधित कोई बीमारी तब भी उनकी हाइट कम रह सकती है।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।