फटी एड़ियां कर रही हैं परेशान? रसोई में मौजूद ये लिक्विड ले आएगा चिकनाहट
How to fix cracked heels permanently in Hindi? घर पर एड़ी की दरारें कैसे ठीक करें? इसका उत्तर जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read
How to repair heel cracks at home? फटी एड़ियों के कारण अक्सर लोगों को खुजली और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है। इसके चलते अक्सर महिलाएं हील्स भी नहीं पहन पाती हैं। लेकिन बता दें कि यह समस्या धूल मिट्टी या अन्य किसी कारण की वजह से हो सकती है। ऐसे में समय रहते इस समस्या को दूर करना जरूरी है। ऐसे में इस लेख में आपको कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं, जो आपके काम आ सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि फटी एड़ियों की समस्या से कैसे राहत पा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे…
घर पर एड़ी की दरारें कैसे ठीक करें?
- फटी एड़ियों को दूर करने में गाय का घी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप एक चम्मच गाय के घी में एक चम्मच चंदन पाउडर को मिलाएं और एक लेप तैयार कर लें। अब लेप को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- बता दें कि फटी एड़ियों को दूर करने में नीम का तेल भी आपके बेहद काम आ सकता है। ऐसे में आप नीम के तेल को रात में प्रभावित स्थान पर लगाएं और सुबह देखेंगे कि आपको फायदा हो रहा है। इससे अलग आप नीम की पत्तियों को पीसकर उसमें हल्दी मिला लें और बने मिश्रण को प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है। नीम के अंदर एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं जो समस्या से राहत दिला सकते हैं।
- फटी एड़ियों के लिए नींबू भी आपके काम आ सकते हैं। ऐसे में आप नींबू की कुछ बूंदे, एलोवेरा जेल और टी ट्री ऑयल को मिलाएं। अब 10 से 15 मिनट बाद प्रभावित स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- गुनगुने दूध में शहद को मिलाकर, यदि बने मिश्रण को 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। उसके बाद अपने पैरों को साधारण पानी से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।