अपडेटेड 15 November 2024 at 18:21 IST

शरीर के इस अंग में गड़बड़ी हो सकती है सफेद जीभ का कारण, हो जाएं सतर्क

white tongue causes in hindi: जीभ पर सफेद परत क्या संकेत देती है? जीभ सफेद होने का मुख्य कारण क्या है? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

white tongue causes in hindi
white tongue causes in hindi | Image: freepik

white tongue causes in hindi: हमारे शरीर में कई ऐसी बीमारियां होती हैं जिसके लक्षण पहले से ही नजर आने शुरू हो जाते हैं। जैसे- कमजोरी होना, थकान महसूस करना, आंखों में पीलापन आ जाना, जीभ में सफेद परत जम जाना आदि। ऐसे में इसके पीछे के कारण के बारे में पता होना जरूरी है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि जीभ पर सफेद परत क्यों पड़ती है और इसके पीछे का कारण (white tongue reason in hindi) क्या है। पढ़ते हैं आगे… 

जीभ पर सफेद परत क्या संकेत देती है? (What does white tongue indicate)

  1. एक्सपर्ट के अनुसार, जब आपका लिवर सही तरीके से काम करना बंद कर देता है तो शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं। जब लिवर खुद को डिटॉक्स नहीं कर पाता तब आपकी जीभ पर सफेद परत जम जाती है। ऐसे में समय रहते अपना लिवर की जरूर जांच करवाएं।
  2. जब किसी व्यक्ति की इम्यूनिटी यानि रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो चुकी होती है या इम्यूनिटी कम होने लगती है तब भी व्यक्ति के जीभ पर बैक्टीरिया जमने लगते हैं और वह सफेद नजर आ सकती है। बता दें कि इम्यूनिटी कमजोर होने के चलते व्यक्ति कई अन्य स्वास्थ्य समस्या का शिकार हो सकता है।
  3. जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है यानी शरीर डिहाइड्रेशन की समस्या का शिकार हो जाता है तब इस दौरान भी जीभ सफेद पड़नी शुरू हो जाती है। डॉक्टर्स की मानें तो व्यक्ति को कम से कम 11 से 12 घंटे पानी जरूर पीना चाहिए।  
  4. जब व्यक्ति का ओरल हेल्थ यानि मौखिक स्वास्थ्य खराब हो जाती है तो संकेतों के रूप में जीभ में सफेद परत दिखाई पड़ना शुरू हो जाते हैं। बता दें कि इसके कारण दांत भी कमजोर हो सकते हैं।  

ये भी पढ़ें - प्रेग्नेंट हैं या नहीं? रसोई में मौजूद इस सफेद चीज से ही सब पता चल जाएगा

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 15 November 2024 at 18:21 IST