अपडेटेड 8 January 2025 at 07:03 IST
Chanakya Niti in hindi: किन आदतों के कारण होता है अपमान? कर लें सुधार
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीतियों ने बताया है कि किन आदतों के कारण मान सम्मान कम हो सकता है।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi | Image:
social media
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य से हर कोई परिचित है। उनकी नीतियां न केवल सफलता को हासिल करने में मदद कर सकती हैं बल्कि रोजमर्रा के जीवन में भी बदलाव लेकर आती हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने हमें बताया है कि किन आदतों के कारण व्यक्ति अपने मान सम्मान को खो सकता है। ऐसे में उनके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी आदतें हैं, जिनके कारण मान सम्मान कम हो सकता है। पढ़ते हैं आगे…
इन आदतों को तुरंत सुधार लें
- जो व्यक्ति हर वक्त दूसरे की बुराई करती है वो इस आदत के कारण समाज में मान सम्मान खो बैठता है। ऐसे में व्यक्ति को इस आदत को सुधारना चाहिए। आचार्य चाणक्य के मुताबिक, दूसरे की बुराई करने वाला व्यक्ति कभी भी दूसरे में अच्छाई नहीं देख सकता। ऐसे में इन व्यक्तियों से लोग दूरी बना लेते हैं और कहीं ना कहीं उनके मन में यह भी बात आ जाती है कि आगे चलकर ये हमारी भी बुराई कर सकता है।
- कुछ लोगों की आदत की होती है कि वे एक छोटी सी बात को बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं। बढ़ा चढ़ाने की आदत बहुत ही खराब होती है। इसके कारण व्यक्ति को बेइज्जती का सामना करना पड़ता है। वहीं उसका अपमान भी होता है। जो लोग बातें बढ़ा चढ़ा कर बताते हैं वह समाज में कभी भी उच्चा स्थान हासिल नहीं कर पाते हैं और लोग उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान भी नहीं देते हैं।
- कुछ व्यक्ति हमेशा झूठ बोलते हैं। इन व्यक्तियों से भी लोग दूर भागते हैं। बता दें कि झूठ बोलने वाले व्यक्ति हर जगह अपमानित होते हैं। साथ ही उन व्यक्तियों से कोई भी दोस्ती नहीं करता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 8 January 2025 at 07:03 IST