अपडेटेड 7 January 2025 at 07:41 IST
Chanakya Niti: कैसा होना चाहिए घर का मुखिया? जानें आचार्य चाणक्य से
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने बताया है कि घर के मुखिया में कौन सी ऐसी आदतें हैं जो जरूरी होनी चाहिए। जानते हैं उनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: परिवार में सबसे महत्वपूर्ण होता है उस परिवार का मुखिया, जो सभी फैसले लेता है। हालांकि घर का मुखिया जरूरी नहीं कि ज्यादा उम्र का हो। कभी-कभी कम आयु में भी जिम्मेदारियां आ जाती हैं। ऐसे में अपने अनुभव से परिवार को साथ जोड़ना उसके लिए बेहद ही चुनौती भरा होता है। घर का मुखिया कैसा होना चाहिए, इसके बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य के अनुसार घर का मुखिया कैसा होना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
कैसा होना चाहिए घर का मुखिया?
- अगर आप घर के मुखिया हैं और अपने घर के सदस्यों के लिए कुछ नियम बनाए हैं तो ऐसे में आपकी जिम्मेदारी है कि उन नियमों और कानून का पालन आप खुद भी करें। ऐसे में बच्चे बड़ों को देखकर ही सीखते हैं।
- घर के मुखिया की जिम्मेदारी होती है कि वह घर खर्च के साथ-साथ अन्य खर्चो को भी मैनेज करके रखें। पैसों का सही मैनेजमेंट बेहद जरूरी है। इसके अलावा फिजूल खर्ची से भी घर के मुखिया को बचना चाहिए। वरना न केवल बरकत कम होती है बल्कि पैसों की तंगी का भी सामना करना पड़ता है।
- घर का मुखिया कभी भी परिवार के सदस्यों में भेदभाव नहीं करता। वह सभी की सुनता है और हित में फैसला लेता है। घर के मुखिया का फर्ज है कि यदि दो लोगों में किसी प्रकार की अनबन हो गई है तो दोनों की बात को अंत तक सुने वरना इसके कारण परिवार के सदस्य में भी मनमुटाव आ सकता है।
- घर का मुखिया कभी भी अन्नपूर्णा का अपमान नहीं कर सकता और अन्न की बर्बादी भी नहीं कर सकता इससे घर की तरक्की रुक सकती है। ऐसे में मुखिया को परिवारजनों को ये भी बताना चाहिए कि अन्न हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है और उनकी बर्बादी से क्या नुकसान हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 7 January 2025 at 07:41 IST