अपडेटेड 6 August 2024 at 15:55 IST

Chanakya Niti: हमेशा दुखी रहते हैं ऐसे लोग, परिवार को भी होता है कष्ट

Chanakya Niti in hindi: बता दें कि आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो जीवन भर दुख भोगते हैं। जानते हैं उनके बारे में...

Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: कहते हैं कि दुख और सुख अपने कर्मों के हिसाब से मिलता है। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने अपनी बातों में कुछ ऐसे लोगों का जिक्र किया है जो जीवन भर दुख भोगते हैं। चाहे वह उनके व्यवहार के कारण हो या कर्मों के, उन्हें हमेशा कष्ट मिलता है और ये लोग परिवारवालों को भी कष्ट देते हैं। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि कौन से लोग जीवन भर दुख भोगते हैं और इन लोगों से दूरी बना लेनी चाहिए।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि वो कौन से लोग हैं जो जीवन भर दुख भोगते हैं। पढ़ते हैं आगे… 

ये लोग भोगते हैं जीवनभर दुख…

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो व्यक्ति हमेशा झूठी बात को सत्य साबित करता है और उसे सच साबित करने के लिए झूठी गवाही देता है, ऐसा व्यक्ति हमेशा दुखी रहता है। 
  • चाणक्य के अनुसार, झूठे व्यक्ति अपनी झूठी गवाही से अपराध को बचाते हैं, जिसके कारण उनके लिए सीधे नर्क के द्वार खुल जाते हैं। 
  • बता दें कि जो लोग झूठ का साथ देते हैं उनका साथ खुद भगवान छोड़ देते हैं। ऐसे लोगों को भगवान भी मुंह तोड़ जवाब देते हैं।  
  • झूठ बोलने वाले लोग अपराध को बचाते हैं। वहीं ऐसे अपराधी व्यक्ति अपराध की ही श्रेणी में आ जाते हैं। ऐसे में ये लोग भी हमेशा दुखी रहते हैं। वहीं उनके परिवार वाले भी उनके कारण दुखी होते हैं। 
  • जो लोग हमेशा दुख का समर्थन करते हैं वे हमेशा किसी बड़े संकट से घिरे रहते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को कभी भी झूठ का साथ नहीं देना चाहिए। 
  • जो व्यक्ति हमेशा सच पर टिका रहता है वह न केवल सफलता हासिल कर सकता है बल्कि सत्य के मार्ग पर चलने से उसे कभी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।

ये भी पढ़ें - Mangla Gauri Vrat 2024: सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानिए मुहूर्त

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 6 August 2024 at 15:45 IST