अपडेटेड 11 March 2025 at 14:56 IST
Chanakya Niti: ये गलतियां पहुंचा सकती हैं नर्क, जीवनभर रहेंगे दुखी
Chanakya Niti: चाणक्य ने कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताया है जो व्यक्ति को मरने के बाद सीधे नर्क पहुंचा सकती हैं। ऐसे में जानते हैं इन गलतियों के बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi | Image:
social media
Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कुछ ऐसी गलतियों का जिक्र किया है जो व्यक्ति को जीते जी परेशान कर सकती हैं। साथ ही मरने के बाद भी उसे सीधे नर्क पहुंचा सकती हैं। ऐसे में व्यक्ति को इन गलतियों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को कौन सी गलतियां मरने के बाद नर्क पहुंचा सकती है। साथ ही इन गलतियों के चलते उसका जीवन भी नर्क के समान बन जाता है। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति लड़कियों के प्रति गलत सोच रखता है वह न जीते जी खुश रहता है और मरने के बाद भी वह सीधे नर्क जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार जीवन में भूलकर भी आदमी को कभी भी लड़कियों के प्रति गलत सोच नहीं रखनी चाहिए और अपने चरित्र को एक दम साफ रखना चाहिए। साथ ही सभी को अपनी मां-बहन को समान समझना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जीवन में कभी भी अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार नहीं करनी चाहिए। जो व्यक्ति अपने माता-पिता के साथ गलत व्यवहार करता है वो न केवल जीते जी दुख भोगता है बल्कि मरने के बाद भी उसे दुख ही दुख मिलता है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा अपने माता-पिता के साथ अच्छा व्यवहार रखना चाहिए और उन्हें खुशहाल जीवन देना चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार माता-पिता को सम्मान देने वाला हमेशा स्वर्ग जाता है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को कभी भी कमजोर और गरीब लोगों को परेशान नहीं करना चाहिए। उनके अनुसार जो व्यक्ति यह कार्य करता है वह मौत के बाद सीधे नर्क जाता है। व्यक्ति को कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 11 March 2025 at 14:56 IST