अपडेटेड 10 March 2025 at 16:42 IST
Chanakya Niti: इन लोगों को अपने घर पर कभी न बुलाएं, माहौल होगा खराब
Chanakya Niti in hindi: अनुसार हमें यह बताया है कि हमें अपने घर में किन लोगों को न्योता नहीं देना चाहिए जानते हैं उनके बारे में
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: जब भी हमारे घर में कोई खास कार्यक्रम होता है या कोई फंक्शन होता है तो हम अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाते हैं और महफिल जमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमें किन लोगों को अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए। बता दें आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के माध्यम से हमें बताया है कि हमें अपने घर में किन लोगों को भूलकर भी न्यौता नहीं देना चाहिए। ऐसे में इन लोगों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि हमें अपने घर में किन लोगों को बुलाने से पहले 100 बार सोचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
आचार्य चाणक्य की इन बातों का रखें ख्याल
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमें कभी भी उस व्यक्ति को न्यौता नहीं देना चाहिए जिसका स्वभाव स्वार्थी वाला हो यानी जो अपनी ही भलाई के बारे में सोचता हो और अपने को सबसे पहले रखता हो। स्वार्थी व्यक्ति आपका कभी भी नुकसान कर सकता है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें अपने घर में कभी भी ऐसा व्यक्ति भी नहीं बुलाना चाहिए जो घर के लोगों के बीच में गलतफहमी पैदा कर दें। गलतफहमी लोगों के बीच में मतभेद भी पैदा कर सकती है। ऐसे लोगों को भी घर में बुलाने से बचना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, हमें कभी भी उन लोगों को अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए जो मुश्किल के वक्त में आपका साथ छोड़ दे। ऐसे लोगों से दोस्ती भी रखना फायदेमंद नहीं है। ऐसे लोग अपने लिए आपका नुकसान भी कर सकते हैं।
- जो लोग दूसरों का नुकसान पहुंचाते हैं, अहित करते हैं और उन्हें मजा आता है इन लोगों को भी भूलकर अपने घर में नहीं बुलाना चाहिए। वरना वह आपके घर का माहौल खराब कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 10 March 2025 at 16:42 IST