अपडेटेड 20 May 2025 at 15:56 IST

Chanakya Niti: जीवन में सफल होना है तो सुबह कितने बजे उठना चाहिए?

Chanakya Niti in Hindi: व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कितने बजे तक बिस्तर छोड़ देना चाहिए? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: social media

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें अपनी नीतियों के माध्यम से कई ऐसी चीजों के बारे में बताया है जो न केवल भविष्य में काम आती हैं बल्कि हमें सफलता तक भी ले जाती हैं। वहीं आचार्य चाणक्य ने हमें यह भी बताया है कि व्यक्ति को कितने बजे तक अपना बिस्तर छोड़ देना चाहिए। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आज का हमारा लेख इसी विषय पर है।

आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को सफलता पाने के लिए कितने बजे तक बिस्तर छोड़ देना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

आचार्य की इन बातों का रखें ख्याल

  • व्यक्ति को हमेशा सुबह जल्दी उठना चाहिए। जल्दी उठना न केवल सफलता की तरफ लेकर जाता है बल्कि व्यक्ति को अनुशासित भी बनाता है।
  • चाणक्य ने व्यक्ति को ब्रह्म मुहूर्त में जागने की सलाह दी है। यानि कि सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले का समय। बता दें कि यह समय सुबह 4:00 बजे से 5:30 के बीच होता है। हालांकि ये समय मौसम और स्थान के आधार पर चेंज भी हो सकता है।
  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में उठते हैं उनके दिन की शुरुआत शांति भरी होती है। वहीं उनके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और उनमें एकाग्रता बढ़ती है।
  • आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सुबह का वक्त ध्यान, अध्ययन और आत्म चिंतन करने का सबसे उत्तम समय होता है। ऐसे में इस समय को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। 
  • जल्दी उठकर व्यक्ति न केवल अपने दिन की योजना बना सकता है बल्कि व्यायाम कर सकता है और ज्ञान अर्जन कर सकता है। 
  • आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जल्दी उठने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा होता है साथ ही व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य भी सही होता है।
  • आधुनिक विज्ञान भी व्यक्ति को जल्दी उठने की सलाह देता है। ऐसे में व्यक्ति को सुबह 5:30 बजे तक उठ जाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें - शनिवार के दिन कौन से काम न करें? वरना हो सकता है करोड़ों का नुकसान

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 20 May 2025 at 15:55 IST