अपडेटेड 27 February 2025 at 15:44 IST
Chanakya Niti: केवल भाग्यशाली लोगों के पास मिलेंगी ये चीजें, सुख भोगते हैं ऐसे लोग
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार भाग्यशाली लोगों के पास कुछ चीजें होती हैं जिनके बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं इनके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने व्यक्ति को आगे बढ़ने के लिए अपनी नीतियों के जरिये बहुत कुछ बताया है। ऐसे में उन्होंने ये भी बताया है कि भाग्यशाली लोगों के पास कौन-सी चीजें होती हैं। जी हां बता दें, कुछ ऐसी चीजें होती है जो न केवल भाग्यशाली व्यक्ति को संतुष्ट रखती हैं बल्कि उन्हें सुख भी देती हैं। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि भाग्यशाली लोगों के पास कौन-सी चीजें होती हैं। पढ़ते हैं आगे...
भाग्यशाली व्यक्ति के पास होती हैं ये चीजें
भोज्यं भोजनशक्तिश्च रतिशक्तिर्वराङ्गना ।
विभवो दानशक्तिश्च नाल्पस्य तपसः फलम् ॥
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, जिसे पृथ्वी पर अच्छा भोजन मिले, उससे बड़ा किस्मत वाला कोई हो ही नहीं सकता। जी हां जो अच्छा भोजन ग्रहण कर रहा है और उसकी पचाने की क्षमता भी बहुत अच्छी है तो इसका मतलब उसके कर्म बेहद अच्छे हैं। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि ऐसा व्यक्ति न केवल स्वस्थ जीवन जीता है बल्कि वह यह भी मानता है कि उसके पूर्व जन्म के अच्छे कर्म हैं, जिसका वह फल भोग रहा है।
- आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर किसी पुरुष को पार्टनर के रूप में सर्वगुण पत्नी मिले तो वह भी बेहद सौभाग्यशाली होता है। बता दें कि चरित्रवान, गुणवान, रूपवान स्त्री एक में मिलना मुमकिन नहीं है। ऐसे में यदि किसी को ये तीनों मिल जाए तो जरूर उसके पिछले कर्म अच्छे है जिसे वह इस जन्म में भोग रहा है।
- यदि कोई व्यक्ति धनवान है और उस धन से दान पुण्य कर रहा है तो इसका मतलब है वे बेहद ही भाग्यशाली हैं। ये अच्छे कर्मों में से एक है। ऐसे व्यक्ति को हर प्रकार का सुख मिलता है बल्कि वह धरती पर स्वर्ग में रहने के समान जीता है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 27 February 2025 at 15:44 IST