अपडेटेड 26 February 2025 at 17:06 IST
Coconut Oil: नारियल तेल में मिलाकर लगाएं ये चीज, झड़ते बालों की समस्या होगी दूर
यदि नारियल तेल के साथ कुछ चीजों को मिलाकर बालों में लगाया जाए तो इससे कई समस्याओं को दूर किया दा सकता है। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Coconut Oil in Hindi: नारियल तेल बालों के लिए बेहद उपयोगी होता है। ऐसे में बालों में नारियल के तेल की मालिश की जाए तो बालों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो सकती है। लेकिन क्या आप जानते हैं यदि नारियल तेल के साथ कुछ अन्य चीजों को मिलाकर बालों में लगाया जाए तो इससे बाल न केवल शाइन होते हैं बल्कि कई समस्याएं भी दूर हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि नारियल तेल के साथ आप किन चीजों को मिलाकर बालों में लगा सकते हैं। पढ़ते हैं आगे...
नारियल तेल को कैसे लगाएं बालों में..
- आप नारियल तेल और एलोवेरा जेल दोनों को बालों में लगा सकते हैं। ऐसे में आप एक कटोरी में नारियल तेल और एलोवेरा को मिक्स करें और उसके बाद मिश्रण को आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगाएं। फिर अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
- आप अपने बालों में नारियल तेल और बादाम का तेल भी लगा सकते हैं। ऐसे में आप दोनों को अच्छे से मिक्स करें और उसके बाद अपने बालों में आधे घंटे के लिए लगाएं। फिर अपने बालों को साधारण पानी से धो लें। आप चाहें तो अपने बालों में शैंपू का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
- आप अपने बालों में कोकोनट ऑयल और दही को मिलाकर लगा सकते हैं। बता दें कि इससे न केवल डैंड्रफ की समस्या दूर हो सकती है बल्कि ये बालों के लिए भी उपयोगी है। ऐसे में आप दही में कोकोनट ऑयल को मिला सकते हैं। फिर बने मिश्रण को आधे घंटे के लिए अपने बालों में लगाएं। उसके बाद अपने बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। ऐसा करने से फायदा मिल सकता है।
नोट - यहां दिए गए बिंदुओं से पता चलता है कि कोकोनट ऑयल बालों के लिए अच्छा है। लेकिन यदि आपको जड़ों से संबंधित अन्य समस्या है तो इसका इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Advertisement
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 26 February 2025 at 17:06 IST