Skin Care: 40 की उम्र के बाद दिखने लगी हैं झुर्रियां? दूर करने के लिए करें ये उपाय
Skin Care Tips: यदि आपको भी 40 के बाद झुर्रियां नजर आ रही हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं। जानते हैं उनके बारे में...
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

जैसे-जैसे व्यक्ति की उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे त्वचा लटकी, बेजान और झुर्रियां नजर आती हैं। बता दें कि इन लक्षणों को कम करने में कुछ उपाय आपके काम आ सकते हैं। जी हां, 40 की उम्र के बाद यदि आप झुर्रियों से परेशान हैं तो ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के माध्यम से आप इस समस्या को दूर कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 40 के बाद दिखने वाली झुर्रियों को कैसे कम करें। पढ़ते हैं आगे...
झुर्रियों को दूर करने के तरीके
- हम दिन में तो अपना चेहरा साफ कर लेते हैं परंतु रात को सोने से पहले अपना चेहरा फेस वॉश नहीं करती। बता दें कि दिनभर की गंदगी चेहरे पर चिपकी होती है। ऐसे में यदि हम बिना चेहरा साफ किया सो जाते हैं तो इससे न केवल चेहरे पर दाने आ सकते हैं बल्कि झुर्रियां भी हो सकती हैं। ऐसे व्यक्ति को रात को सोने से पहले अपना चेहरा जरूर साफ करना चाहिए।
- कम से कम व्यक्ति को 8 से 10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। इसके अलावा नारियल पानी को भी जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। इनके सेवन से भी झुर्रियों से राहत मिल सकती है।
- नींबू, संतरा, बादाम, अखरोट आदि इन सब में कोलेजन पाया जाता है। इसके अंदर ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से बता दें कि झुर्रियों की समस्या से राहत मिल सकती है।
- हरी सब्जी का सेवन किया जाए तो झुर्रियों की समस्या से राहत मिल सकती है। ऐसे में आप गाजर, ब्रोकली, पालक आदि सब्जियों का सेवन करें। इनके अंदर एंटी एजिंग गुण पाए जाते हैं जो स्किन को हेल्दी और अच्छा रख सकते हैं।
- सुबह उठकर सबसे पहले आप फेस योग करें। बता दें, फेस योगा न केवल ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा रखती है बल्कि चेहरे की झुर्रियों से भी राहत दिला सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।