अपडेटेड 4 February 2025 at 15:59 IST
Chanakya Niti: बुद्धिमान व्यक्ति को नहीं करने चाहिए ये काम, जानें क्या कहते हैं चाणक्य
Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमें बताया है कि बुद्धिमान व्यक्ति को किन चीजों को करने से बचना चाहिए। जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों के कारण बेहद ही प्रसिद्ध हैं। उनकी नीतियां आज भी यदि अपनाई जाएं तो जीवन को बेहद ही सरल और सफलता तक पहुंचा जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने हमें यह बताया है कि बुद्धिमान व्यक्ति को क्या नहीं करना चाहिए। वरना इससे समाज में बुद्धिमान व्यक्ति की छवि खराब हो सकती है साथ ही इंटेलिजेट व्यक्ति की बुद्धि पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बुद्धिमान व्यक्ति को किन चीजों को करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे...
बुद्धिमान व्यक्ति कभी ना करें ये चीजें
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी शक्तिशाली शत्रु और कमजोर मित्र पर भरोसा नहीं रखना चाहिए। ऐसे लोगों से हमेशा सतर्क रहना चाहिए। ये दोनों ही भविष्य में उन्हें दुख पहुंचा सकते हैं और नुकसान कर सकते हैं।
- बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी भूखे नहीं रहना चाहिए। कहते हैं कि भूख बुद्धि को नष्ट करती है और अज्ञानता लेकर आती है। ऐसे में कभी भी भूखे नहीं रहना चाहिए। बता दें कि भूखे रहने से नकारात्मक प्रभाव बुद्धिमान व्यक्ति की मानसिक स्थिति पर पड़ता है साथ ही उसकी छवि भी खराब होती है।
- बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी उस जगह पर नहीं जाना चाहिए जहां पर उसका आदर ना हो। उस जगह को पहले ही त्याग देना चाहिए।
- बुद्धिमान व्यक्ति को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए। उन्हें हमेशा सच बोलना चाहिए और अपने विचारों को सकारात्मक रखना चाहिए।
- बुद्धिमान व्यक्ति को हमेशा सोच समझकर खर्च करना चाहिए और अपनी नकारात्मक विचारों को भी दूर करना चाहिए। ऐसा करने वाले व्यक्ति हमेशा गहरी और चैन की नींद लेते हैं।
ये भी पढ़ें - क्या ढेर सारा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है?
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 February 2025 at 15:59 IST