अपडेटेड 3 February 2025 at 22:08 IST

क्या ढेर सारा पानी पीने से किडनी की पथरी निकल जाती है?

How much water to drink to avoid kidney stones: पानी पीने से क्या सच में किडनी से पथरी निकल सकती है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Drinking water
Will kidney stones go away by drinking water | Image: Freepik

How much water to drink to avoid kidney stones: आज के समय में ज्यादातर लोगों को किडनी से संबंधित पेरशानी हो जाती है। ऐसे में बता दें कि किडनी की समस्या में पथरी भी शामिल है। डॉक्टर्स पथरी को शरीर से निकालने के लिए ज्यादा पानी पीने की सलाह देते हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में लोग जानना चाहते हैं। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पानी पीने से क्या सच में किडनी से पथरी निकल सकती है। पढ़ते हैं आगे... 

पानी पीने से किडनी की पथरी निकल सकती है? 

  • बता दें कि किडनी की प्रक्रिया सही प्रकार से चलती रहे, इसके लिए पानी की अहम भूमिका होती है। इससे न केवल टॉयलेट को पतला किया जा सकता है बल्कि आसानी से बिना जलन के ये बाहर भी आ सकता है। ऐसे में पानी पीने से खनिज और लवण पत्थर के रूप में किडनी के अंदर नहीं जमते। पानी का अगर ज्यादा मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे किडनी स्टोन होने का खतरा कम रह सकता है। 
  • जब व्यक्ति को छोटा किडनी स्टोन (5 mm से कम) होता है तो कुछ स्थितियों में छोटे गुर्दे की पथरी यूरिनरी ट्रैक्ट से बाहर आ सकती है। इससे अलग ज्यादा पानी पीने से (रोज 2.5-3 लीटर) टॉयलेट ज्यादा बनता है, जो छोटे पत्थरों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। वहीं, यदि शरीर हाइड्रेटेड रहता है तो इससे पथरी धीरे-धीरे छोटी हो जाती है। 
  • यदि पथरी मध्यम से बड़े पत्थर यानि 5 मिमी या उससे बड़ी है तो बता दें कि केवल पानी पीना से इसे घोलने या निकालने में मदद नहीं मिल सकती। बड़ी पथरी के लिए दवा, शॉक वेव लिथोट्रिप्सी या सर्जरी की जरूरत भी पड़ सकती है। 

पथरी निकालने के लिए कितना पानी पीना चाहिए? 

किडनी की पथरी को बनने से रोकने के लिए आप नियमित रूप से कम से कम 2.5-3 लीटर पानी यानि की लगभग 8 से 12 गिलास पानी पी सकते हैं। 

ये भी पढ़ें - Throat Pain: गले में दर्द होने का क्या कारण है?

Advertisement

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं।  REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 3 February 2025 at 22:08 IST