अपडेटेड 5 April 2025 at 16:29 IST

Chanakya Niti: बुरे वक्त से कैसे करें डील? जानें आचार्य से

Chanakya niti in hindi: व्यक्ति को बुरे समय का सामना किस प्रकार से करना चाहिए, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

Chanakya Niti
Chanakya Niti: बुरे वक्त से कैसे करें डील? जानें आचार्य से | Image: social media

Chanakya niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने न केवल जीवन जीने का सही तरीका हमें सिखाया है बल्कि उन्होंने हमें इस बात से भी रूबरू कराया है कि व्यक्ति को बुरे समय में कैसे रहना चाहिए। बता दें कि  बुरा समय कभी भी आ सकता है समय का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा तैयार रहना चाहिए।

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को बुरे समय में कैसे रहना चाहिए। जानते हैं आचार्य चाणक्य से…

आचार्य चाणक्य की कुछ बातें

  1. बता दें कि चाणक्य के मुताबिक यदि किसी व्यक्ति का बुरा समय चल रहा है तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है बल्कि उसे ऐसे समय में भी कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कड़ी मेहनत और मजबूत ईरादे न केवल आपका समय बदल सकते हैं बल्कि वह आपको कभी-कभी भी आगे बढ़ने से नहीं रुकेंगे। 
  2. आचार्य कहते हैं भले ही कैसा भी समय चल रहा हो व्यक्ति को हमेशा अपना एक लक्ष्य तय करना चाहिए। मुश्किल से मुश्किल समय में यदि आपका लक्ष्य आपके साथ है तो आप किसी भी समय का सामना कर सकते हैं। अगर कभी आपको ऐसा भी महसूस हो कि लक्ष्य पाना असंभव है तब भी आप निरंतर प्रयास करते रहें। 
  3. व्यक्ति को नए अफसर की तलाश करते रहना चाहिए। कभी-कभी जब हमारा बुरा वक्त चल रहा होता है तो उस वक्त हम सब कुछ अपनी किस्मत पर छोड़ देते हैं। परंतु ऐसा नहीं है। व्यक्ति को नए-नए अफसर की तलाश करते रहना चाहिए और हमेशा समाधान के लिए चिंतित रहना चाहिए। 
  4. व्यक्ति को कभी भी अपने मन में ऐसी भावना नहीं लेकर आने चाहिए कि जो होगा देखा जाएगा या यह चीज असंभव है। असंभव को संभव करना ही हमारे जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि आप किसी स्थिति में फंसे हुए हैं जिससे निकल पाना थोड़ा मुश्किल है तो खुद को समझाएं कि आप कर सकते हैं। जब आप खुद को मोटिवेट करेंगे तो आप समय को भी पार कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें - Ram Navami 2025: राम नवमी पर भूलकर भी न करें ये काम, मिलता है अशुभ फल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 5 April 2025 at 16:29 IST