अपडेटेड 18 July 2024 at 15:36 IST

Chanakya Niti: इन लोगों को भूलकर भी नहीं बतानी चाहिए अपने मन की बात, वरना पड़ेगा पछताना

What is the famous quote of Chanakya? चाणक्य नीति के अनुसार, हमारे आसपास कुछ ऐसे लोग मौजूद हैं, जिन्हें अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। जानते हैं इनके बारे में

Chanakya niti
चाणक्य की नीतियों का पालन | Image: freepik

What are the three rules of Chanakya? चाणक्य नीति शास्त्र न केवल हमारा सही मार्गदर्शन करता है बल्कि हमें गलत राह पर चलने से भी रोकता है। आज हम बात कर रहे हैं कि किन लोगों को अपने मन की बात ना बताएं। जी हां, चाणक्य नीति शास्त्र में उन लोगों का जिक्र किया गया है, जिन लोगों को कभी भी अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे कि किन लोगों को अपने मन की बात ना बताएं। पढ़ते हैं आगे… 

इन लोगों को कभी ना बताएं अपने मन की बात 

  • चाणक्य के अनुसार, कभी भी स्वार्थी लोगों को अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। ऐसे लोग मुश्किल समय में आपका फायदा उठा सकते हैं। स्वार्थी लोग न केवल अपने बारे में सोचते हैं इन्हें दूसरे के दुख से भी कोई मतलब नहीं होता। जहां पर अपना भला हो ये लोग उस मार्ग पर चलते हैं। ऐसे में इन लोगों को अपने मन की बात बताने से व्यक्ति को नुकसान हो सकता है। 
  • जो लोग सबके दोस्त होते हैं असल में वे किसी के दोस्त नहीं होते। जी हां, जो लोग आपसे कहते हैं कि मैं सबका दोस्त हूं असल में वह सबकी हां में हां मिलाते हैं। ऐसे लोगों को भी कभी भी मन की बात नहीं बतानी चाहिए। ये लोग भी आपका फायदा उठा सकते हैं या भविष्य में नुकसान कर सकते हैं। 
  • दोमुंहे लोगों से भी व्यक्ति को बचना चाहिए। दोमुंहे लोग आपके सामने कुछ और व आपकी पीठ के पीछे कुछ और होते हैं। इन लोगों को भी अपने मन की बात नहीं बतानी चाहिए। ऐसे लोग किसी भी वक्त आपका साथ छोड़ सकते हैं।
  • कुछ लोगों की आदत होती है कि वे बड़ा चढ़ाकर अपनी बात दूसरों के सामने रखते हैं। ऐसे लोग आपकी बात को भी तोड़ मरोड़ कर दूसरे के सामने पेश कर सकते हैं। ऐसे में इन लोगों को भी अपने मन की बात बताने से बचें। 

ये भी पढ़ें - Sawan 2024: समुद्र मंथन में ऐसे काम आया शिवजी के गले में पड़ा सांप

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 18 July 2024 at 15:36 IST