com score card
Advertisement

अपडेटेड May 6th 2025, 16:21 IST

Chanakya Niti: शादी के बाद पुरुष न करें ये गलती, रिश्ता हो सकता है खराब

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार, एक व्यक्ति को शादी करने के बाद किन चीजों को करने से बचना चाहिए? जानें...

Reported by: Garima Garg
Follow: Google News Icon
Advertisement
Chanakya Niti in hindi
Chanakya Niti in hindi | Image: social media

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। लोग अपना जीवन नए तरीके से जिएं, इसके लिए आचार्य ने इन नीतियों को बनाया है। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि शादीशुदा पुरुषों को कौन-सी गलती करने से बचना चाहिए। वरना इससे उनके जीवन और रिश्ते, दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। 

आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आचार्य चाणक्य के अनुसार, एक व्यक्ति को शादी करने के बाद किन चीजों को करने से बचना चाहिए। पढ़ते हैं आगे... 

Uploaded image

आचार्य चाणक्य की जरूरी बातें 

  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को सोच समझकर हर कार्य करना चाहिए। अक्सर लोग किसी के फोन आने पर या किसी के बुलाने पर तुरंत उठकर चले जाते हैं पर ऐसा नहीं करना चाहिए। कभी-कभी यह खतरे का संकेत हो सकता है। इससे व्यक्ति न केवल अपने कार्य में नुकसान कर सकता है बल्कि अचानक से बुलाने पर भी उसे खुद को दिक्कत आ सकती है। ऐसे में सबसे पहले विचार करना चाहिए और बुलाने वाले व्यक्ति के इरादों के बारे में भी सोचना चाहिए। 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, शादी के बाद व्यक्ति को अन्य महिलाओं की तरफ आकर्षित नहीं होना चाहिए, इससे न केवल वैवाहिक जीवन में समस्या आ सकती है बल्कि आपका घर भी खराब हो सकता है। 
  • आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को ऐसे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए, जिनका समाज में मान सम्मान और प्रतिष्ठा हो। जिनका मान सम्मान नहीं होता वे न केवल जीवन में दुख लेकर आ सकते हैं बल्कि कभी-कभी आपको अपमान का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में हमेशा बराबर वालों से दोस्ती करनी चाहिए। 
  • व्यक्ति को हर चीज से हमेशा संतुष्ट रहना चाहिए। अगर व्यक्ति असंतुष्ट है तो वो आपके जीवन को खराब कर सकता है। साथ उसके जीवन से सुख शांति भी चली जाती है। 

ये भी पढ़ें - Mantra: भोजन ग्रहण करने से पहले कौन सा मंत्र बोला जाता है? 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

पब्लिश्ड May 6th 2025, 16:21 IST