अपडेटेड 25 August 2024 at 12:59 IST
Chanakya Niti: रात के वक्त भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है सेहत बीमार
Chanakya Niti in hindi: क्या आप जानते हैं आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को रात के वक्त किस चीज को करने से बचना चाहिए? जानते हैं इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य ने हमारे जीवन को न केवल दुखों से दूर रखने के लिए सही मार्ग दिखाया है बल्कि वह सफलता के लिए कई ऐसी नीतियां छोड़ गए हैं जो हमारे काम आती हैं। आज हम बात कर रहे हैं कि व्यक्ति को रात के वक्त क्या नहीं करना चाहिए। अक्सर लोग जानकारी की कमी के कारण रात के वक्त कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जो बाद में सेहत पर नकारात्मक असर डालती हैं।
जी हां, आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि व्यक्ति को रात के वक्त क्या नहीं करना चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
रात को क्या चीज ना करें?
- आचार्य चाणक्य के अनुसार, व्यक्ति को देर रात तक जागने से बचना चाहिए। उनके अनुसार जो व्यक्ति देर रात तक जागता है या बिन बात देर से सोता नहीं है उसका शरीर हमेशा बीमार रहता है। वह बीमारियों से ग्रस्त रहता है। वह कभी भी स्वस्थ नहीं हो पाता।
- आचार्य चाणक्य कहते हैं कि रात का वक्त केवल विश्राम के लिए बना है। ऐसे में रात के वक्त को कभी भी जागकर नहीं व्यर्थ करना चाहिए।
- वहीं अगर डॉक्टर्स की भी मानें तो रात के वक्त सोने से न केवल व्यक्ति शारीरिक रूप से तंदुरुस्त रह सकता है बल्कि उसका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है।
- जो लोग रात में जागते हैं और दिन में सोते हैं उनका न केवल मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है बल्कि वह कई शारीरिक बीमारियों का शिकार भी हो जाते हैं।
- ऐसे में आचार्य चाणक्य और डॉक्टर दोनों ही रात को जगाने के लिए मना करते हैं।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति को समय का ख्याल रखना चाहिए और समय के अनुसार ही अपने व्यवहार को परिवर्तित करना चाहिए। मनुष्य को सुबह जल्दी उठकर भगवान और अपने इष्ट गुरु की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उनका आदर करना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी!
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 25 August 2024 at 12:59 IST