अपडेटेड 25 August 2024 at 12:40 IST

Janmashtami 2024: जन्माष्टमी की रात करें ये आसान उपाय, धन से भर जाएगी तिजोरी; बढ़ेगा मान-सम्मान!

Janmashtami 2024 ke upay: जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर आप रात के समय कुछ विशेष उपाय कर कान्हा को प्रसन्न कर सकते हैं।

Follow : Google News Icon  
 Janmashtami 2024
जन्माष्टमी 2024 | Image: Pixabay

Janmashtami 2024 Upay: सोमवार यानी कल, 26 अगस्त के दिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाने वाला है। इस दिन भक्त कन्हैया लाल की पूजा और सेवा करने के साथ-साथ उनके लिए उपवास भी करते हैं। जन्माष्टमी का ये पावन त्योहार हर साल भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था।

इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। वहीं, जन्माष्टमी पर कृष्ण पूजन करने के साथ-साथ अगर आप कुछ विशेष उपाय करते हैं तो इससे कान्हा जल्दी प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी कर देंगे। जी हां, जन्माष्टमी की रात कुछ विशेष उपाय करने से आपको आर्थिक संकट, दुख, करियर में आ रही बाधाओं आदि जैसी कई समस्याओं से राहत मिलेगी। तो चलिए बिना किसी देरी के जान लेते हैं कि जन्माष्टमी की बात आपको किस तरह के उपाय करने चाहिए।

जन्माष्टमी की रात करें ये उपाय (Janmashtami ke liye upay)

  • जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पूजन के समय कृष्ण चालीसा या विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है तथा उसे कभी किसी तरह का धन संकट नहीं होता है।
  • जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करें। ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसा करने से लड्डू गोपाल जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं।
  • जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे के बाद जब आप श्री कृष्ण की पूजा करने लगे तो उन्हें पान का पत्ता जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से कृष्ण भगवान व्यक्ति की सभी परेशानियों का नाश कर उसके जीवन को खुशहाली से भर देते हैं।
  • जन्माष्टमी के दिन जिस पान के पत्ते को आपने भगवान कृष्ण को अपर्ति किया था उस पर अगले दिन रोली से श्रीयंत्र बनाकर धन की तिजोरी में रख दें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और घर हमेशा धन से भरा रहेगा।
  • जन्माष्टमी की रात 12 बजे कृष्ण पूजन के दौरान भगवान कृष्ण को उनके माखन और मिश्री का भोग जरूर लगाएं। ये भगवान कृष्ण का प्रिय भोग है। इस भोग को लगाने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और शत्रुओं का नाश होता है।

ये भी पढ़ें: Janmashtami 2024 Muhurt: कृष्ण जन्माष्टमी कल, फटाफट नोट कर लें शुभ मुहूर्त और कन्हैया की पूजन विधि

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 25 August 2024 at 12:40 IST