Chanakya Niti: ये 3 चीजें देती हैं दो पल की खुशी, फिर जीवनभर पड़ता है पछताना
Chanakya Niti in hindi: ऐसी कौन सी तीन चीजें हैं जो कुछ पल के लिए अच्छी होती हैं फिर बाद में उनकी वजह से पछताना पड़ता है। जानते हैं उनके बारे में…
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chanakya Niti in hindi: आचार्य चाणक्य की नीतियां हमें सही मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती हैं। वहीं एक ये भी कहावत है कि यदि कोई व्यक्ति आचार्य के बताए रास्ते पर चले तो वह जीवन में कभी भी दुख नहीं भोगता है। हालांकि आचार्य चाणक्य ने हमें यह भी बताया है कि ऐसी कौन सी तीन चीजें हैं जो हमें कुछ पल का सुख तो दे सकती हैं लेकिन उसके बाद व्यक्ति को जीवन भर पछताना पड़ता है। जी हां, हम अनजाने में उन चीजों का सहारा ले बैठते हैं, जो हमारे लिए नुकसानदायक होती हैं। ऐसे में व्यक्ति को इन चीजों के बारे में पता होना जरूरी है।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका सहारा बस कुछ पल के लिए सही लगता है। लेकिन बाद में जीवन भर दिक्कत होती है। पढ़ते हैं आगे…
किन तीन चीजों से बचने के लिए कहा है आचार्य ने?
- आचार्य चाणक्य ने झूठ एक ऐसी चीज बताई है, जिससे व्यक्ति को थोड़ी देर के लिए बचाव हो सकता है लेकिन यदि झूठ एक आदत बन जाए तो वह भविष्य में आफत ला सकती है। जी हां व्यक्ति को कभी भी झूठ का सहारा नहीं लेना चाहिए।
- आचार्य चाणक्य के मुताबिक, व्यक्ति बहाने का भी सहारा ले लेता है। बता दें कि किसी काम को टालने के लिए या किसी चीज से बचने के लिए अक्सर व्यक्ति बहाने बना लेता है। बहाना बनाना कुछ पल के लिए तो सही होता है लेकिन इसके कारण व्यक्ति को बाद में परेशानी हो सकती है। ऐसे में यदि यह भी आदत बन जाए तो व्यक्ति के भविष्य के लिए नकारात्मक साबित हो सकता है।
- जो व्यक्ति सामने वाले को धोखे में रखता है वह भी जीवन पर दुखों का सामना करता है। आचार्य चाणक्य के मुताबिक, जब बाद में उस व्यक्ति का धोखा पकड़ा जाता है तो वो न केवल सब की नजरों से उतर सकता है बल्कि उसे जीवन भर पछतावा रह जाता है। ऐसे में व्यक्ति को धोखे का सहारा भी नहीं लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें - Chanakya Niti: रात के वक्त भूलकर भी न करें ये काम, हो सकती है सेहत बीमार
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।