अपडेटेड 11 April 2025 at 09:06 IST
Chaitra Purnima 2025: भगवान विष्णु को करना है खुश तो चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
Chaitra Purnima Ke Upay: अगर आप चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं तो आपका जीवन खुशियों से भर जाएगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Purnima 2025 Daan: हिंदू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का बेहद खास महत्व है। चैत्र पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालु भारी संख्या में गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान करते हैं। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं, चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव यानी कि हनुमान जयंती भी मनाई जाने वाली है।
चैत्र पूर्णिमा और हनुमान जयंती एक ही दिन यानी शनिवार, 12 अप्रैल के दिन पड़ रही है। चैत्र पूर्णिमा के मौके पर स्नान के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व होता है। ऐसे में इस दिन आप पवित्र नदी में स्नान करने के बाद अपनी राशि के अनुसार कुछ खास चीजों का दान कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
चैत्र पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान (Donate these things according to your zodiac sign on Chaitra Purnima)
मेष राशि (Aries)
मेष राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन अनार, टमाटर, गेहूं और रागी का दान करें।
Advertisement
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन दूध, दही, चावल, आटा और नमक का दान शुभ होता है।
Advertisement
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन साबुत मूंग, हरी सब्जियाँ और फल का दान करें।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन चावल, शक्कर और नारियल का दान लाभकारी होता है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन सेब, गुड़ और मूंगफली का दान करें।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन शरबत या गन्ने के रस का वितरण करें।
तुला राशि (Libra)
तुला राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन नारियल, सफेद वस्त्र और शक्कर का दान करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन बादाम, तांबे के बर्तन और लाल चंदन का दान करें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन चना दाल, बेसन के लड्डू और पके केले का दान करें।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन काले तिल, वस्त्र और धन का दान करना अत्यंत पुण्यदायक होता है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन चमड़े के जूते-चप्पल, बैग या छाता का दान करें।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशिवाले लोग चैत्र पूर्णिमा के दिन खिचड़ी बनाकर जरूरतमंदों में वितरण करें।
चैत्र पूर्णिमा के लिए मंत्र (Chaitra Purnima Mantra)
ॐ चन्द्राय नमः।।
गङ्गे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वति।
नर्मदे सिन्धु कावेरी जलस्मिन सन्निधिं कुरु।।
मम सुख-संपत्ति सिद्ध्यर्थं, चन्द्र-पूजा-पूर्वकं चैत्रपूर्णिमा-व्रतमहं करिष्ये।।
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 11 April 2025 at 09:06 IST