अपडेटेड 4 April 2025 at 11:24 IST
Ram Navami 2025: 6 या 7 अप्रैल कब है राम नवमी? यहां जानिए सही डेट और मुहूर्त समेत सबकुछ
Ram Navami 2025 Date: आइए जानते हैं कि इस साल राम नवमी कब मनाई जाएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Chaitra Navratri 2025 Ram Navami Date: इस साल रविवार, 30 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है। मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों का उपवास भी करते हैं। कहते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सच्चे मन से पूरे नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करता है उस पर मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।
वहीं, राम नवमी की डेट को लेकर लोगों में काफी कंफ्यूजन है। कुछ लोगों का कहना है कि राम नवमी 6 अप्रैल को पड़ रही है वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि राम नवमी 7 अप्रैल की पड़ रही है। दरअसल, नवमी तिथि के दिन कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानते हैं कि इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि किसी दिन पड़ रही है।
राम नवमी 2025 तिथि (Ram Navami 2025 Date)
पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र शुक्ल नवमी तिथि की शुरुआत 5 अप्रैल को शाम 7 बजकर 26 मिनट पर होगी, जिसका समापन 6 अप्रैल को शाम 7 बजकर 22 मिनट पर है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार रविवार, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी मनाई जाएगी। आइए जानते हैं कि इस दिन कन्या पूजन करने के लिए शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।
नवमी पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त (Navami 2025 Kanya Pujan Muhurat)
रविवार, 6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन पूजा और कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर के 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। आप इस अवधि में प्रभु श्रीराम, मां दुर्गा और कन्या पूजन कर सकते हैं।
Advertisement
राम नवमी पूजा विधि (Ram Navami Puja Vidhi)
- राम नवमी की पूजा के लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें।
- इसके बाद एक चौकी पर भगवान श्री राम, सीता जी, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करें।
- अब भगवान राम को चंदन फूल, अक्षत, धूप अर्पित करें।
- इसके बाद घी से दीप जलाकर प्रभु राम समेत अन्य भगवान की पूजा करें।
- इस दौरान देवी-देवताओं को मिठाई और फलों का भोग लगाएं।
- राम नवमी पूजन के समय श्रीरामचरितमानस, सुंदरकांड या रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
- अंत में प्रभु श्री राम की आरती करें और क्षमा प्रार्थना करें।
चैत्र नवरात्रि 2025 कन्या पूजन विधि (Chaitra Navratri 2025 Kanya Puja Vidhi)
- नवमी तिथि के दिन सबसे पहले उठकर घर की साफ-सफाई करें।
- इसके बाद स्नान आदि संपन्न कर कन्या पूजन के लिए खाना बनाएं।
- अब आप कन्याओं को अपने घर पर पूजन के लिए सम्मानपूर्वक आमंत्रित करें।
- ध्यान रखें कि कन्याओं की उम्र 2 साल से 10 साल के बीच होनी चाहिए।
- अब जैसे ही कन्याएं आपके घर पधारती हैं तो फूल और माला पहनाकर उनका स्वागत करें।
- इसके बाद साफ पानी से उनके पैर धोएं।
- अब कन्याओं के लिए तैयार किए गए आसन पर उन्हें बैठाएं और फिर हाथों में कलाव और माथे पर तिलक लगाएं।
- कन्याओं के सिर पर लाल रंग की एक चुनरी रखें।
- अब कन्याओं को भोजन में पूड़ी, हलवा, काले चने, खीर, नारियल, फल इत्यादि चीजों को एक थाली में सजाकर उन्हें परोसें।
- इसके बाद कन्याओं से भोजन ग्रहण करने का आग्रह करें।
- जब कन्याएं भोजन कर लें तो उन्हें उपहार में किसी तरह की वस्तु या अपनी श्रद्धानुसार दक्षिणा आदि दें।
- कन्याओं की विदाई करते समय उनके पैर छूकर उन्हें फिर आने का निमंत्रण देकर विदा करें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 11:24 IST