अपडेटेड 21 March 2026 at 08:36 IST

Chaitra Navratri 2026: आज तीसरे नवरात्रि पर रवि योग में करें मां चंद्रघंटा की पूजा, बरसेगी असीम कृपा; जानें पूजा के सही नियम और मंत्र

Maa Chandraghanta Puja: नवरात्रि का तीसरा दिन आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा पाने का खास अवसर होता है। अगर आप सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं, तो जीवन में साहस, शांति और सफलता जरूर आती है।

chaitra-navratri-2026-day-3-maa-chandraghanta-puja-vidhi niyam-mantra-upay mata rani ki puja
चैत्र नवरात्रि 2026 मां चंद्रघंटा की पूजा | Image: Freepik

चैत्र नवरात्रि का तीसरा दिन मां चंद्रघंटा को समर्पित होता है। इस दिन माता का रूप बेहद तेजस्वी और शक्तिशाली माना जाता है। उनके मस्तक पर अर्धचंद्र घंटी के आकार का होता है, इसी वजह से उन्हें चंद्रघंटा कहा जाता है। मां सिंह पर सवार होती हैं, जो साहस और शक्ति का प्रतीक है।

धार्मिक मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भय, दुख और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होती है।

रवि योग में करें विशेष पूजा

इस बार तीसरे नवरात्रि पर रवि योग का शुभ संयोग बन रहा है। यह योग रात 12:37 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 6:23 बजे तक रहेगा। इस दौरान पूजा करना बहुत फलदायी माना जाता है।

मां चंद्रघंटा की पूजा विधि

पूजा करना बहुत आसान है, बस श्रद्धा और सच्चे मन की जरूरत होती है। 

Advertisement
  • सबसे पहले एक साफ स्थान पर पीला कपड़ा बिछाएं। 
  • मां चंद्रघंटा की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। 
  • पास में कलश रखें और उस पर नारियल रखें। 
  • चंदन, रोली, हल्दी, फूल आदि से मां की पूजा करें। 
  • मां को दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। 
  • अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें।
Uploaded image

मंत्र जाप से मिलेगा विशेष लाभ

इस दिन इन मंत्रों का जाप करना शुभ माना जाता है। 

  • “ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे”
  • “ऊं चंद्रघंटायै नमः”

कम से कम 108 बार मंत्र जाप करने से मनोकामनाएं पूरी होने की मान्यता है।

Advertisement

आज के दिन करें ये आसान उपाय

  • मां को खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। 
  • भोग के बाद छोटी कन्याओं में प्रसाद बांटें। 
  • पूजा के समय घंटी या शंख जरूर बजाएं। 
  • पूरे दिन गुस्सा और नकारात्मक सोच से दूर रहें।

मां चंद्रघंटा की पूजा करने के लाभ?

  • माना जाता है कि मां चंद्रघंटा की कृपा से डर और चिंता दूर होती है। 
  • ऐसे में आत्मविश्वास बढ़ता है। 
  • जीवन की बाधाएं खत्म होती हैं। 
  • सुख-समृद्धि और शांति मिलती है

नवरात्रि का तीसरा दिन आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा पाने का खास अवसर होता है। अगर आप सच्चे मन से मां चंद्रघंटा की पूजा करते हैं, तो जीवन में साहस, शांति और सफलता जरूर आती है। 

यह जरूर पढ़ें: Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि महाराज की बदलती चाल से होगा फायदा, इन राशियों को मिल सकती हैं खुशखबरी

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में व्यक्त किए गए विचार लेखक के निजी विचार हैं.