अपडेटेड 4 April 2025 at 17:01 IST
Navratri 2025: मां दुर्गा को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?
Chaitra Navratri 2025: मां दुर्गा को कौन सा फूल नहीं चढ़ाया जाता है? नवरात्रि पर मां दुर्गा पर क्या न चढ़ाएं? जानें इसके बारे में...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2025: इस साल दुर्गा अष्टमी 5 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसे में भक्तजन इस दिन वो कार्य करते हैं, जिससे माता को प्रसन्न किया जा सके। लेकिन कुछ लोग जानकारी की कमी के कारण माता पर उन फूलों को चढ़ाते हैं जो उन्हें पसंद ही नहीं है। ऐसे में लोगों को पता होना चाहिए कि माता दुर्गा पर कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए और माता दुर्गा को कौन से फूल पसंद नहीं हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि माता रानी पर कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। पढ़ते हैं आगे…
मां दुर्गा को कौन से फूल नहीं चढ़ाने चाहिए?
- माता रानी पर नाग केसर का फूल नहीं चढ़ाया जाता है। इसे चढ़ाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ सकती है।
- मां दुर्गा पर केतकी का फूल नहीं चढ़ाया जाता है। बता दें कि भगवान शिव ने केतकी के फूल को अस्वीकार किया था। इसलिए माता दुर्गा पर भी केतकी का फूल नहीं चढ़ता है।
- माता दुर्गा पर तुलसी के पत्ते भूलकर भी नहीं चढ़ाने चाहिए। कहते हैं कि ये पत्ते श्री विष्णु को समर्पित किए जाते हैं।
- माता रानी पर भूल कर भी कनेर का फूल नहीं चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करना बेहद अशुभ मानते हैं।
- माता रानी पर डूबे हुए या सूखे फूल भी नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे घर में नकारात्मक आ सकती है।
- माता रानी पर कभी भी मुरझाए हुए फूल नहीं चढ़ाने चाहिए। इससे वे गुस्सा हो सकती हैं।
मां दुर्गा पर कौन से फूल न चढ़ाएं?
बता दें कि माता दुर्गा पर गुलाब का फूल चढ़ा सकते हैं। माता रानी को कमल का फूल भी बेहद पसंद है। ऐसे में आप उन पर कमल का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे अलग गुड़हल का फूल या चमेली का फूल भी माता रानी पर चढ़ा सकते हैं।
ये भी पढ़ें - Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 17:01 IST