अपडेटेड 4 April 2025 at 16:31 IST
Ram Navami 2025: रामनवमी के दिन क्या दान करना चाहिए?
Ram Navami 2025: श्री राम को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का दान कर सकते हैं, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Ram Navami 2025: इस साल रामनवमी 6 अप्रैल को मनाई जा रही है। ऐसे में बता दें कि इस दिन उन चीजों को किया जाता है जिसे भगवान राम को प्रसन्न किया जा सके। यह हिंदू धर्म में बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि आप इस दिन श्री राम को प्रसन्न करना चाहते हैं तो ऐसे में आप ही कुछ दान कर सकते हैं। कुछ विशेष नियमों का पालन करके और दान करके आप भगवान राम को प्रसन्न कर सकते हैं।
आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप श्री राम को प्रसन्न करने के लिए किन चीजों का दान कर सकते हैं।
राम नवमी पर करें ये काम
- बता दें कि रामनवमी के दिन दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आप रामनवमी के दिन भोजन का दान जरूर करें। कहते हैं गरीबों को भोजन खिलाने से भगवान राम की कृपा प्राप्त होती है।
- आप रामनवमी के दिन वस्त्र का भी दान कर सकते हैं। वस्त्रो का दान करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं।
- इससे अलग यदि धन का दान किया जाए तो यह भी विशेष दान माना जाता है। रामनवमी के दिन उपवास रखना बेहद अच्छा मानते हैं।
- कहते हैं इस दिन उपवास रखने से श्री राम की कृपा प्राप्त होती है।
- अगर रामनवमी के दिन श्री राम के कुछ मंत्र का जाप किया जाए या राम नाम का जाप किया जाए तो इससे भगवान राम बेहद ही प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
कैसे करें पूजा
आप रामनवमी पर राम की पूजा के लिए सबसे पहले उनकी मूर्ति या चित्र लेकर आएं और उसे गंगाजल से स्नान करें। अब फुल फल या मिठाई को अर्पित करें। उसके बाद रामचरित्रमानस का पाठ करें। ऐसा करने से भगवान बेहद ही प्रसन्न होते हैं। कहते हैं रामचरितमानस में श्री राम के जीवन की कथा है, जिसे सुनकर वह भक्तों से प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा रामनवमी के दिन यदि तुलसी के पौधे की पूजा की जाए तो इससे भगवान विष्णु की भी कृपा प्राप्त होती है।
Advertisement
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 4 April 2025 at 16:31 IST