अपडेटेड 6 April 2025 at 07:48 IST
Chaitra Navratri 2025 Day 9: आज महानवमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें मां सिद्धिदात्री की पूजा, नोट करें पूजन विधि और भोग
Maa Siddhidatri Puja: चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा किए जाने का विधान है। आज इस मुहूर्त में मां सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना कर सकते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Chaitra Navratri 2025 Day 9 Maa Siddhidatri Puja: रविवार, 30 मार्च से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई थी। जिसका समापन आज यानी रविवार, 6 अप्रैल को नवमी तिथि पर कन्या पूजन करने के साथ होगा। चैत्र नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। जिसके अनुसार चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri) की पूजा किए जाने का विधान है। कहते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
इतना ही नहीं, माना जाता है कि मां सिद्धिदात्री अपने भक्तों के सभी दुख-कष्टों का नाश कर उनके जीवन को खुशियों से भर देती हैं। ऐसे में अगर आप भी मां सिद्धिदात्री की कृपा पाना चाहते हैं तो आपको आज महानवमी के दिन विशेष शुभ मुहूर्त में मां सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। आइए जानते हैं मां सिद्धिदात्री की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त क्या होगा।
मां सिद्धिदात्री की पूजा का मुहूर्त (Maa Siddhidatri Puja Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04 बजकर 34 मिनट से 05 बजकर 20 मिनट तक।
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 49 मिनट तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक।
- गोधूलि मुहूर्त: शाम 06 बजकर 41 मिनट से 07 बजकर 03 मिनट तक।
- निशिता मुहूर्त: रात्रि 12 बजकर 00 मिनट से 12 बजकर 46 मिनट तक।
मां सिद्धिदात्री पूजा विधि (Maa Siddhidatri Puja Vidhi)
- नवरात्रि के नौवें दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान आदि सम्पन्न करें। इसके बाद लाल या पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र पहनें।
- अब मंदिर में मां सिद्धिदात्री की प्रतिमा या तस्वीर लगाकर उनकी पूजा आरंभ करें।
- मां सिद्धिदात्री को रोली कुमकुम लगाकर, लाल चुनरी, अक्षत्, फूल, माला, सिंदूर, फल, नारियल, आदि अर्पित करें।
- मां के आगे घी का दीपक जलाकर पूजा मंत्र पढ़ें और उन्हें हलवा, पूड़ी, चना, खीर का भोग लगाएं।
- इसके बाद मां सिद्धिदात्री की कथा पढ़ें और आरती करें।
- आखिर में मां सिद्धिदात्री से प्रार्थना करें और भूल-चूक की क्षमा याचना करें।
मां सिद्धिदात्री का प्रिय भोग (Maa Siddhidatri Bhog)
नौवें दिन पूजा के समय मां सिद्धिदात्री को नारियल, हलवा, पूड़ी, चना, खीर का भोग लगाना अति शुभ माना जाता है। इसलिए माता को इसका भोग अवश्य लगाएं। इससे मां प्रसन्न होकर व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी करती हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 6 April 2025 at 07:48 IST